Jabalpur News: ‘ये पुलिस तो पैग लगाती है..’, जबलपुर में शराब के नशे में वारंट की तामीली Video Viral
एमपी के जबलपुर में शराब के नशे में धुत होकर एक घर में वारंट तामील करने पहुंचे सिपाही का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार ने मामले की CM हेल्प लाइन में भी शिकायत की कर दी। एसपी ने इस मामले की जाँच के निर्देश दिए हैं।

Jabalpur police Constable video viral: कानून का पालन कराने वाली पुलिस ही यदि कानून को खेल समझने लगे, तो भला अपराध पर नियंत्रण और किसी अपराधी की धरपकड़ कैसे होगी? कुछ ऐसा ही एमपी के जबलपुर में पुलिस का वायरल हो रहा वीडियो साबित कर रहा हैं। एक घर में वारंट तामील करने पहुंचे सिपाही पर नशे में धुत होने का आरोप लगा है। लड़खड़ाते हुए वारंट लेकर पहुंचे इस सिपाही पर अभद्रता का आरोप भी लगा है। पीड़ित परिजनों ने इसकी शिकायत सीएम हेल्प लाइन में भी की।

Recommended Video
कानून अंधा होता है, तो इसका यह मतलब तो नहीं कि कानून के रखवालों के जी में जो आए, वह करने लगे। तस्वीर में नजर आ रहे इस पुलिस कर्मी का सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मामला मप्र के जबलपुर के अधारताल इलाके का है। इस क्षेत्र के थाने में पदस्थ यह सिपाही रात को सचिन गुप्ता का वारंट लेकर उसके घर पर पहुंचा। लड़खड़ाते हुए जैसे ही यह अंदर आया, तो सचिन का छोटा भाई निखिल और घर वाले शराब की तेज बदबू सहन नहीं कर सकें। इसी दौरान सचिन के न होने पर यह अभद्रता करने लगा। तभी निखिल ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
निखिल ने इस सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए है। इस मामले की उसने सीएम हेल्प लाइन में भी शिकायत की है। उसका कहना है कि ऐसे पुलिस कर्मी ही पुलिस को बदनाम कर रहे है और आम जनता का भरोसा कम होता है। उसने और उसके घर वाले सिपाही को यही कहकर लौटा रहे थे कि सचिन घर पर नहीं है। जब वह आएगा तो उसे थाने भेज देंगे। तभी सिपाही अनाप-शनाप बोलने लगा। वायरल वीडियो में सचिन का भाई निखिल भी पुलिस पर भड़क रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग पुलिस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है। उधर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने मामले की जांच के निर्देश दिए है। बताया गया कि किसी मामले में सचिन की पेशी थी, जिसमें वह हाजिर नहीं हुआ था, उसी संबंध में कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था।
ये भी पढ़े-शराबी ने आधी रात 100 नंबर डायल कर पुलिस बुलाई, पुलिस पहुंची तो बोला- चिल्ड बीयर ले आओ












Click it and Unblock the Notifications