शराबी ने आधी रात 100 नंबर डायल कर पुलिस बुलाई, पुलिस पहुंची तो बोला- चिल्ड बीयर ले आओ

हैदराबाद, 12 मई: शराब के नशे में लोग कई बार ऐसी हरकतें कर बैठते हैं। जो उन्हे कई बार भारी पड़ जाती हैं। तेलंगाना में एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला समाने आया है। जहां एक शराबी ने नशे में झूठ बोलकर पुलिस बुला ली और इमरजेंसी बोलकर पुलिस को बीयर लाने का ऑर्डर दे दिया! नशेड़ी की इस हरकत पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। अब ये घटना की चर्चा पूरे देश में हो रही है।

नशे में किया 100 नंबर पर कॉल

नशे में किया 100 नंबर पर कॉल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना के दौलताबाद थाना क्षेत्र में पड़ने वाले फलाबाद गांव में 22 साल का युवक जे मधु एक शादी की पार्टी में गया था। मधु ने नशे में धुत होकर रात ढाई बजे 100 नंबर डायल कर पुलिस को अपने घर बुलाया। मधु ने पुलिस से कहा कि उस पर कुछ लोग हमला कर रहे हैं आप जल्द आएं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मधु को नशे में धुत देखा। पुलिस लोकेशन पर पहुंची, तो उन्होंने बंदे को नशे की हालत में पाया।

'दो चिल्ड बीयर ले आओ'

'दो चिल्ड बीयर ले आओ'

जब पुलिस ने उसकी समस्या के बारे में पूछा, तो उसने पुलिस को दो बोतल ठंडी बीयर लाने का ऑर्डर दे दिया। क्योंकि देर रात होने के चलते इलाके में सभी शराब की दुकानें बंद थीं। जब पुलिस ने इस हरकत का कारण पूछा तो युवक का तर्क था कि पुलिस जरूरतमंद लोगों की मदद करती है और उसे बीयर की जरूरत थी, इसलिए मांग ली। पुलिस ने बताया कि, युवक शादी की पार्टी में शामिल हो रहा था, वो पहले से नशे की हालत में था। उसने बताया कि उसने देसी शराब और कुछ बीयर पी रखी थी।

पुलिस ने पूछा ऐसा क्यों किया तो मिला ये जवाब

पुलिस ने पूछा ऐसा क्यों किया तो मिला ये जवाब

मधु द्वारा की गई इस हरकत के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे अगली सुबह बुलाकर कॉउंसलिंग के लिए भेजा गया। शख्स की इस हरकत से युवक के परिवार वाले भी हैरान हैं। हर तरफ इस घटना की चर्चा हो रही है। हालांकि, इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। तेलंगाना में एक शख्स ने पत्नी के मटन करी ना बनाने पर पुलिस से शिकायत की थी।

मटन करी ना बनाने पर पति ने पुलिस को किया फोन

मटन करी ना बनाने पर पति ने पुलिस को किया फोन

मार्च महीने में नलगोंडा जिले में एक व्यक्ति ने कई बार डायल 100 में फोन लगाकर अपनी पत्नी की शिकायत की थी। शख्स का कहना था कि उसकी पत्नी ने मटन करी नहीं बनाई है। इसके बाद अगली सुबह कुछ पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और उसे हिरासत में ले लिया। इस तरह के मामलों के चलते अब तेलंगाना पुलिस ने लोगों से डायल 100 सुविधा का गलत इस्तेमाल न करने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+