Jabalpur में मनचलों की मुराद नहीं होगी पूरी, छेड़छाड़ होते ही पहुंच जाएगी ‘शक्ति’ टास्क फ़ोर्स, पुलिस का अभियान
एमपी के जबलपुर में महिलाओं अपराध रोकने ‘शक्ति’टास्क फ़ोर्स का गठन किया गया। पुलिस विभाग की इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही हैं।

Jabalpur police campaign Against miscreants: एमपी के जबलपुर में महिलाएं बेख़ौफ़ कही भी आ जा सकें और उनके साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं न हो। इसके लिए पुलिस ने एक विशेष टास्क फ़ोर्स का गठन किया। जिसे 'शक्ति' नाम दिया गया है। लड़कियों की आवाजाही जगहों पर घूमने वाले आवारा किस्म के लोगों और मनचलों को सबक सिखाएगी।
महिलाओं के साथ आए दिन होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम लगाने जबलपुर पुलिस ने मनचले-शरारती तत्वों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। इसके लिए गठित 'शक्ति' टास्क फ़ोर्स हर इलाके में घूमकर महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराएगी।

Recommended Video
एमपी में बेटियों को लेकर सरकार पहले सही संजीदा हैं। जहां उसके लिए तमाम योजनाएं है तो वही सुरक्षा के मसले पर भी सभी जरुरी कदम उठाये जा रहे हैं। जबलपुर पुलिस ने छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकने एक अभिनव अभियान शुरू किया हैं। इसके लिए शक्ति टास्क फ़ोर्स गठित किया हैं।

जबलपुर पुलिस द्वारा गठित टास्क फ़ोर्स को 'शक्ति' नाम देने की वजह मनचलों के मन में डर उत्पन्न करना है। ताकि वह लड़कियों से छेड़छाड़ या अन्य कोई घटना करने के पहले वह इस फ़ोर्स की ताकत को याद कर सकें। यह फ़ोर्स ऐसे तत्वों को सबक सिखाने हर रोज घूम रही हैं।

एसपी तुषारकांत विधार्थी ने बताया कि शहर में महिलाओं को पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान करने यह कदम उठाया गया हैं। लगातार पुलिस महकमा अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। लेकिन कई मर्तबा कुछ तत्व अपने मंसूबों में कामयाब हो जाते हैं। उन पर लगाम लगाने अलग से गठित टास्क फ़ोर्स तैनात हैं।

महिला अपराध करने वाले तत्वों चाहे वह राह चलते किसी महिला बेटी पर छीटाकशी करे या फिर अन्य तरह से कोई वारदात, तो पुलिस उन्हें पुलिस अपने तरीके सबक सिखाएगी। महिलाओं से कहा जा रहा है कि वे बे -हिचक अपनी परेशानी पुलिस से शेयर करें। उनकी रक्षा शक्ति से होगी।
एसपी ने कहा कि गठित की गई इस फ़ोर्स में विशेषतौर पर महिला पुलिस कर्मियों को रखा गया हैं। कॉन्स्टेबल स्तर की महिला सिपाही, एसआई और टीआई स्तर के अधिकारी रहेंगे। जरुरत के मुताबिक इस फ़ोर्स में कुछ कर्मचारी सादी वर्दी में भी तैनात है।

अभियान की शुरुआत में यह टीम पिकनिक स्पॉट, मॉल, स्कूल-कॉलेज, गार्डन वाली जगहों पर नजर आई। जहां मौजूद स्कूल-कॉलेज गोइंग लड़कियों को सुरक्षा का अहसास कराया गया। फ़ोर्स की अधिकारियों ने लड़कियों से भी बातचीत की।

ऐसी जगहों पर मौजूद लड़कों को भी फ़ोर्स के मकसद के बारे में जानकारी दी जा रही हैं। उन्हें भी जागरूक किया जा रहा है कि यदि कही संदिग्ध ऐसे मनचले नजर आए या फिर लड़कियों पर कोई गलत निगाह रखे हैं, तो उसकी खबर फ़ौरन पुलिस को करें। सूचना देने वाले की पहचान और उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। इस अभियान का अभी से असर देखने को मिल रहा है। स्कूल कॉलेज के आसपास फर्राटे मारते हुए रास्ते से निकालने वाली लड़कियों को छीटाकशी करने वाले कई युवक पकड़े गए। शुरू में उन्हें समझाइश दी गई है। दोबारा पकड़े गए तो अब क़ानूनी कार्रवाई की होगी।
ये भी पढ़े- MP Police: डिलीवरी बॉय ने हेलमेट नहीं पहना तो खाना पड़ा बादाम-काजू, वायरल हो रही अनोखी सजा का वीडियो












Click it and Unblock the Notifications