MP Police: डिलीवरी बॉय ने हेलमेट नहीं पहना तो खाना पड़ा बादाम-काजू, वायरल हो रही अनोखी सजा का वीडियो

MP Police Officer Video: सीधी पुलिस ऑफिसर भागवत प्रसाद पाण्डेय सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और अपने ख़ास अंदाज से लोगों को सबक सिखाने के लिए जाने जाते हैं।

MP Police Officer Cashew Almond Sidhi

MP Police Officer Video: मध्यप्रदेश सीधी पुलिस के अफसर भागवत प्रसाद पांडेय का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें सड़क सुरक्षा के तहत भागवत प्रसाद पांडेय पुलिस वालों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल में डिलीवरी बॉय आ गया। उसने हेलमेट नहीं पहना था। और साथ ही मोबाइल में बात कर रहा था।

एक यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट देखकर रुकने का इशारा किया। इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय ने अपनी मोटरसाइकिल को साइड किया। मोटरसाइकिल साइड करने के बाद पुलिस अफसर भागवत प्रसाद पांडेय उसके पास आए और शायराना अंदाज में डिलीवरी ब्वॉय से कहते हैं कि बस मेरे चीते, मेरे शेर, न कुछ खाता है, न कुछ पीता है। हाथ में मोबाइल और बैग है साथ में। इसके बाद उससे सवाल पूछते हैं कि जैसे चले हो दिन में, वैसे ही चलते हो रात में। इसके बाद वह यातायात पुलिस से कहते हैं कि भईया का स्वागत करो।

एक यातायात पुलिस वाले ने एक बड़े से ट्रे में एक-एक पीस बादाम औरत काजू लेकर आता है। और यातायात पुलिस वाले ने बोला बादाम खाइए और यादास्त तेज कीजिए। पुलिस अफसर भागवत प्रसाद पांडेय डिलीवरी ब्वॉय से पूछते हैं कि इसे क्या कहते हैं कि इस पर वह बोलता है कि बादाम कहते हैं। इसके बाद बगल में एक पीस काजू रखा देते हैं। डिलीवरी ब्वॉय को दोनों खाने के लिए बोला जाता है। खाने के बाद भागवत प्रसाद पांडेय ने बोले कि काजू खाने से बाजू मजबूत होती है और बादाम से क्या होता है।

डिलीवरी ब्वॉय ने बोला कि इससे यादाश्त तेज होती है। इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय कहता है कि हेलमेट लगाना जरूरी है। उससे पूछा गया कि क्यों नहीं पहने हो। इस पर पुलिस अफसर भागवत प्रसाद पांडेय को वह बताया कि पिछले दिनों एक्सीडेंट हो गया था इस वजह से लगाने में परेशानी होती है। उन्होंने ने डिलीवरी ब्वॉय को सलाह दी कि परेशानी है तो हल्का हेलमेट पहनो।

दरअसल, पुलिस अफसर भागवत प्रसाद पांडेय इन दिनों मोटरसाइकिल वालों को काजू-बादाम खिलाकर ही हेलमेट पहनने की सीख दे रहे हैं। वह चालान नहीं काटते हैं।

भागवत प्रसाद पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि लोग समझने को तैयार नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि एक बड़े ट्रे में छोटा सा बादाम और काजू देते हैं। इसके जरिए हम बताने की कोशिश कर रहे हैं कि छोटी सी बात के लिए छोटी सी चीज है। इसको खाइए। इससे शायद उन्हें ध्यान रहेगा कि हम हेलमेट भूल गए थे, इसके लिए हमने एक बादाम खाई थी। शायद इसकी वजह उन्हें यह मामला याद रहे। अगली बार जब वह अपने सफर में निकले तो हेलमेट पहनना नहीं भूले।

यह भी पढ़ें- MP Police: पुलिस वाले ने मंत्रोच्चार के साथ बाइक चालक को पहनाया हेलमेट, लिया वचन,वीडियो वायरल

Recommended Video

    डिलीवरी बॉय हेलमेट नहीं लगाया तो खाने पड़े बादाम और काजू, अनोखी सजा का वीडियो हो रहा वायरल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+