Jabalpur News: चोरों के 'वन टू का फोर' से पुलिस ने बनाया 125 गाड़ियों का आंकड़ा, ड्रोन से कैद करना पड़ी तस्वीर
Jabalpur News: मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर रैकेट के पर्दाफाश किया है, जिसमें पकड़े गए 15 चोरों से दुपहियां वाहनों का इतना ढेर लग गया कि एक बड़ा शो-रूम खुल जाए।

Jabalpur News: 'आप कहेंगे कि चोर तो चोर होते हैं'। लेकिन मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने जिस चोर गैंग को एक्सपोज किया जिससे बरामद गाड़ियों की संख्या जानकार आप कहने मजबूर होंगे कि ये तो गजब के चोर है। शुरू में पकड़े गए चोरों से ऐसी कड़ियां जुड़ी, कि थोक के भाव गाडियां मिलती गई।
दरअसल जबलपुर के कई इलाकों में वाहन चोरी की वारदातों का पता लगाने पुलिस ने कई टीमें गठित की थी। थाना स्तर पर वाहन चोरों को पकड़ने चेकिंग अभियान भी चलाया गया। सादी वर्दी में पुलिस की टीमें ऐसे चोरों का पता लगाने कबाड़ियों के ठिकाने पर भी पहुंची।
एडीजी उमेश जोगा ने बताया कि इस मामले में सबसे पहले विनय उर्फ़ आर्यन, अमित, शिवम पकड़े गए। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो एक के बाद एक 15 चोरों से कड़ियां जुड़ती गई। इन आरोपियों की निशानदेही पर पहले तो गैंग के सदस्यों को पकड़ा फिर चुराए हुए वाहनों का पता लगाया गया। ये गैंग चोरी की गाड़ियों को कम कीमत में बेचने का धंधा भी कर रहे हैं।
गाड़ियों का फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर!
एडीजी का कहना है कि चुराई हुई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, चेचिस नंबर बदलना इन चोरों के बाए हाथ का खेल था। जांच में कई गाड़ियों में ऐसे नंबरों में छेड़छाड़ मिली हैं। कुल मिलाकर गाड़ी चुराने के बाद वन टू का फोर करने में यह गैंग उस्ताद थी। ऐसे कई वाहन भी बेचे गए, जिसके बारे में पतासाजी की जा रही हैं।

नजर हटते ही गाड़ी गायब
एसपी टी. के. विधार्थी ने भी इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वाहन चोर एक बड़े नेटवर्क के रूप में वारदात को अंजाम देते थे। मार्केट की पार्किंग या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर इस गैंग की नजर रहती । जैसे ही वाहन चालक गाड़ी कर वह किसी दुकान में जाता था, ये चोर डुप्लीकेट चाबी से ताला खोलकर उसकी गाड़ी लेकर चंपत हो जाते थे।

कई जिलों में फैला है नेटवर्क
एसपी का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों का सिर्फ जबलपुर नहीं बल्कि कटनी, नरसिंहपुर, हरदा जैसे जिलों में भी तगड़ा नेटवर्क हैं। इन जिलों से भी चोरी के वाहन वाहन बरामद किए गए। जिसकी बदौलत गाड़ियों का आंकड़ा 125 की संख्या तक पहुंचा।
इतनी गाड़ियां कि ड्रोन से खींची तस्वीर
दस-बीस गाड़ियां होती तो पुलिस किसी थाने या कंट्रोल रूम में इन गाड़ियों को रखकर फोटोग्राफी करा लेती। लेकिन सवा सौ गाड़ियां जिससे कोई शो रूम तक खुल जाए, एक साथ इसकी फोटोग्राफी के लिए पुलिस परेड ग्राउंड का सहारा तक लेना पड़ा। फिर ड्रोन की मदद से चोरी की गाड़ियों का 125 का आंकड़ा बनाकर फोटो-वीडियो शूट कराया गया।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस का कहना है कि विनय उर्फ आर्यन, अमित, शिवम, उत्तम पटेल, राज उर्फ विपिन ठाकुर, आशीष झारिया , महेन्द्र सोनी,सुबोध रैकवार,ऋषि रैकवार,अबरार खान,राजा बहेलिया, रितेश वर्मा,किशन झरिया,जुबेर खान,विजय पटेल से वाहन जप्त किये गए है । सार्वजनिक स्थानों से जप्त 24 वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर चेचिस नंबर छेड़छाड़ होना पाया गया हैं। गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड में लेकर इनके और कनेक्शन का भी पता किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications