Jabalpur में PM Modi ने बताई कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र तहस-नहस करने वाली त्रिशक्ति,जानिए कौन सी हैं वो शक्ति
Jabalpur PM Modi: मध्य प्रदेश के जबलपुर दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के पुराने कई चिट्ठे खोले। उन्होंने कहा कि पहले हजारों करोड़ के घोटाले-घपले होते थे। लेकिन जब मुझे जनता ने अवसर दिया तो हमारी सरकार ने भ्रष्ट व्यवस्थाओं को बदलने का अभियान चलाया।
मोदी बोले कि 'मेरा संकल्प हैं, कि गरीब का पैसा लुटने नहीं दूंगा और कांग्रेसियों की तिजौरी भरने नहीं दूंगा। हमने जनधन, आधार और मोबाइल की त्रिशक्ति से कांग्रेस के भ्रष्ट तंत्र को तहस-नहस कर दिया।
मोदी ने कहा कि जब किसी दल पर स्वार्थ हावी हो, तो उसकी स्थिति का अंदाज कोई भी लगा सकता है। आज पूरी दुनिया में देश की उपलब्धियों की चर्चा हो रही है, लेकिन विरोधी दलों को कुर्सी के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता। ये भाजपा को गाली देते देते अब भारत को गाली देने लगे हैं। पूरी दुनिया में डिजिटल इंडिया का डंका बज रहा है, ये उसका मजाक उड़ाते हैं।

आज कांग्रेस की सरकार होती, तो कितनी बड़ी चोरी हो रही होती
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के ही एक प्रधानमंत्री कहते थे कि हम दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं, लेकिन गरीब के पास तक सिर्फ 15 पैसा पहुंचता है। 85 पैसे कोई पंजा खींच लेता था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जनधन खातों, आधार और मोबाइल की त्रिशक्ति के प्रयोग से देश के, गरीबों के 2.5 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचाए और आज गरीबों का हर पैसा उनके हित में काम आ रहा है।
मोदी बोले कि इन्हें देश के दुश्मनों की, आतंक के आकाओं की बात सही लगती है। आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश का उत्सव था, लेकिन इन्होंने उसका भी मजाक उड़ाया। अब हम पूरे देश में अमृत सरोवर बना रहे हैं, तो इन्हें उसमें भी दिक्कत हो रही है। आजादी के बाद दशकों तक सरकार चलाने वाले दल ने एक ही परिवार की चरणवंदना की। जबकि देश को आजादी इस एक ही परिवार ने नहीं दिलाई, न देश का विकास इस एक परिवार ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी को एक दृष्टि से देखती है और हर वर्ग को सम्मान देती है।












Click it and Unblock the Notifications