Jabalpur News: जबलपुर में सिख कांग्रेसी नेता का गुंडों ने बना दिया भर्ता! पगड़ी-बाल खींचे और जमकर कूटा, Video
Jabalpur News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जहां कई जगहों की हिंसात्मक ख़बरों के बीच जबलपुर में गुंडागर्दी की इंतिहा वाला वीडियो वायरल हुआ। वोटिंग के दौरान पूर्व पार्षद और कांग्रेसी नेता नरिंदर सिंह पांधे को कुछ लोगों ने घेरकर ऐसा पीटा जैसे कोई किसी जानवर को मार रहा हो।
सरेराह दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस की उस मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिस सुरक्षा में चुनाव वोटिंग चल रही थी। घटना का शिकार हुए नरिंदर सिंह पांधे ने बताया कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में गुरु नानक स्कूल में मतदान केंद्र था। वह अपने प्रत्याशी के समर्थन में वहां मौजूद थे। तभी बाइक से जाते वक्त कुछ लोगों ने उन्हें पटक दिया।

Recommended Video
जब तक वह कुछ समझ पाते पहलवाननुमा करीब 15 गुंडे उन्हें घेरकर पीटने लगे। पांधे ने घर के नजदीक हैली जिम मालिक और उनके कुछ साथियों पर हमले का आरोप लगाया हैं। उनका कहना है कि मारपीट में हैली जिम संचालक भी शामिल था। उनके धार्मिक महत्त्व में शामिल पगड़ी भी उछाली फिर बाल खींचते हुए लात-घूंसों से तब तक मारते रहे जब तक बेहोश नहीं हो गए।
महिला भी गिरते-गिरते बची
किसी तरह घटना की खबर जब कांग्रेसियों और परिजनों को लगी तो पांधे को बचाया गया। तब तक हमलावर गुंडे भाग चुके थे। ख़ास बात यह है कि इस घटना के वायरल वीडियो में एक महिला भी नजर आ रही है। उसे भी धक्का देने की कोशिश हुई और बाइक पर गिरते-गिरते बची। पांधे ने बताया कि चुनाव से करीब 15 दिन पहले सीएम हेल्प लाइन में जिम मालिक की शिकायत की थी। जिम मालिक हैली रात को अय्याशी का अड्डा बना रखे था।
किसके इशारे पर खुलेआम गुंडागर्दी?
इस घटना ने जब तूल पकड़ा तो पीड़ित पूर्व पार्षद पुलिस में शिकायत करने पहुंचे। आरोपी जिम संचालक की ओर भी शिकायत की गई हैं। एएसपी कमल मोर्य भी बचाव की मुद्रा में नजर आए। उन्होंने किसी भी तरह की चुनावी रंजिश से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच पुराना झगड़ा हैं। चुनाव से किसी भी तरह का कोई लेना-देना नहीं हैं। आरोपी जिम मालिक का भी अभी तक कोई पक्ष सामने नहीं आ सका। दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि इस क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी के इधारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications