Jabalpur News: डॉ. मोहन यादव के सीएम चुने जाने पर जबलपुर में भी जश्न, BJP दफ्तर में भाजपाइयों ने बांटी मिठाई
Jabalpur News: उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव को भाजपा विधायक दल का नेता और मुख्यमंत्री चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा संभागीय कार्यालय रानीताल में मिष्ठान वितरण कर उत्साह मनाया।
नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने इस अवसर पर कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है और यहां कार्यकर्ता को ही सर्वोच्च पद पर बैठाया जाता है और उसका प्रमाण है उज्जैन दक्षिण से तीसरी बार के विधायक मोहन यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाना है। यादव एक जमीन से जुड़े कार्यकर्ता है और वे संगठन का कार्य करते हुए आज प्रदेश के मुखिया के दायित्व तक पहुंचे है।

उन्होंने कहा मोहन यादव जी का नाम मुख्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर जी का विधानसभा अध्यक्ष, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा जी का उप मुख्यमंत्री पद के लिए तय होने पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उत्साहित है और इसी खुशी में भाजपा कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया गया।












Click it and Unblock the Notifications