Jabalpur news: वोटिंग के बाद बम-गोलीकांड केस में दोनों पक्षों के खिलाफ केस, BJP प्रत्याशी अंचल सोनकर भी आरोपी

Jabalpur news: एमपी के जबलपुर में पूर्व विधानसभा में शुक्रवार को मतदान समाप्ति के पूर्व घमापुर कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र में कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय के पास हुई फायरिंग, बमबाजी व पथराव की घटना में भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर, उनके बेटों और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया हैं।

इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी के भाई जय सोनकर, पूर्व पार्षद कल्लन गुप्ता व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उधर घटना के कारणों का पता लगाने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खँगाले जा रहे हैं। वहीं शनिवार को बम स्क्वॉड और फॉरेेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जाँच करते हुए गोली के खोखे और बम के अवशेषों को चिन्हित कर साक्ष्य जमा किए।

Jabalpur news bomb-shooting case after voting

सूत्रों के अनुसार घटना की जाँच करने के लिए पुलिस अधिकारियों की टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जाँच की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि विवाद का कारण क्या था और किसने पहले फायरिंग की। इसके अलावा बमबाजी और पथराव करने वालों में कौन-कौन शामिल थे। उधर इस घटना में घायल एएसआई गोपाल सिंह की हालत में सुधार होना बताया जा रहा है। इस मामले में शुक्रवार की देर रात भाजपा प्रत्याशी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। वहीं शनिवार की रात कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक द्वारा दूसरे पक्ष से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

वीडियो हुआ वायरल फायरिंग, बमबाजी व पथराव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ घमापुर से काँचघर की तरफ जाते हुए कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय के सामने रुकते हैं। नारेबाजी शुरू होने पर कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ता देख एएसआई गोपाल सिंह उन्हें रोकने का प्रयास करते हुए दिखे। इस दौरान फायरिंग हुई जिसके बाद माहौल बिगड़ गया।

गुरुवार की रात भी हुआ था विवाद जानकारों के अनुसार गुरुवार की रात केंद्रीय कार्यालय में बैठकर कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया अपने समर्थकों से चर्चा कर रहे थे। उसी दौरान भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर अपने समर्थकों के साथ वहाँ पहुँचे थे। उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों से पैसे बाँटे जाने की शिकायत की गयी थी। जिसे लेकर माहौल गर्मा गया था। पुलिस ने जब जाँच की तो शिकायत निराधार निकली थी।

एक पक्ष ने कहा- हत्या की नीयत से चलाई गोली
पुलिस के अनुसार फायरिंग, बमबाजी की घटना को लेकर शुक्रवार की देर रात भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर की रिपोर्ट पर घमापुर थाने में कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया के भाई जय घनघोरिया, पूर्व पार्षद कल्लन गुप्ता, शैंकी सोनकर व नयन रजक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार श्री सोनकर ने आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश के चलते कांग्रेस प्रत्याशी के भाई जय व उनके समर्थकों ने उनकी हत्या करने की नीयत से सिर पर गोली मारने का प्रयास किया लेकिन गोली उनके सिर के ऊपर से निकल गयी। इसके बाद नरेंद्र रजक व अमित भोजक ने उन पर बम फेंके जिसके वह व उनके समर्थक घायल हो गए।

दूसरा पक्ष: भाजपा प्रत्याशी व उनके बेटों ने की फायरिंग
पुलिस के अनुसार फायरिंग, बमबाजी की घटना को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया के समर्थक फूटाताल निवासी शिवांश चौरसिया की िरपोर्ट पर शनिवार की देर रात भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर, उनके बेटों राजा सोनकर, राम सोनकर व अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार शिवांश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चुनावी रंजिश के चलते भाजपा प्रत्याशी अपने बेटों राजा व राम सोनकर, उमेश चंद्रकात, अनिल, नरेंद्र वर्मा आदि के साथ उनके केंद्रीय कार्यालय पहुँचे और विवाद करते हुए फायरिंग, बमबाजी और पथराव किया। इस घटना में कांग्रेस कार्यकर्ता विपिन और विनय गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+