Jabalpur में कितना भी ट्रैफिक हो रोप वे से आसान होगा सफर, इस पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन से पर्यटन को भी लगेंगे पंख
Jabalpur News: मध्य प्रदेश का जबलपुर बहुत जल्द देश के उन 10 बड़े शहरों में शामिल हो जाएगा, जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तौर पर रोव-वे नजर आएगा। इसके लिए केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आधिकारिक मंजूरी देते हुए इस सिस्टम की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।
शहर के दो रूट पर रोप-वे ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम को मंजूरी मिली हैं। इसके लिए सबसे पहले फिजिबिल्टी टेस्ट होगा। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर प्रोजेक्ट के आगे के प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। शहर के विकास के लिहाज से सरकार की यह बड़ी सौगात मानी जा रही हैं।
विकसित होते जा रहे जबलपुर के ट्रैफिक घनत्व के बीच लोगों को तय रूट पर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने में आसानी भी होगी। आपको बता दें कि एमपी के सबसे बड़े रिंग रोड भूमि पूजन के मौके पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी रोप-वे ट्रांसपोर्टेशन के लिए घोषणा की थी। अब इस मौखिक घोषणा ने ऑफिशियल रूप ले लिया हैं। जिसके बाद जबलपुर के विकास में एक और नया अध्याय लिखने जा रहा हैं।

दो रूट जहां रोप वे का फिजिबिल्टी टेस्ट
सांसद राकेश सिंह के प्रयासों से मिली इस सौगात में रोप वे के दो मार्ग निर्धारित हैं। जिसमें पहला एम्पायर चौक, सदर, कटंगा, रामपुर, साउथ एवेन्यू माल, ग्वारीघाट, नर्मदा मंदिर से गौरीघाट गुरुद्वारा तक एवं दूसरा सिविक सेंटर, मालवीय चौक, लार्डगंज, बड़ा फुहारा से बल्देवबाग तक के लिए दो रोप वे बनाए जाने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री को दिया था और उन्होंने जबलपुर में दो रोप वे परियोजनाओं को अंतिम रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी है।
दो माह में बनेगी डीपीआर
राकेश सिंह ने लगभग दो माह में इसका डीपीआर तैयार होने की संभावना जताई है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृत लाल साहू का कहना है कि एनएचएलएमएल जल्द ही कंसल्टेंट को भेजकर रोप वे की फिजिबिल्टी जांचकर विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगी। रोप वे निर्माण का वर्क इसी एजेंसी के जरिए होगा। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा वक्त में राज्य का सबसे लंबा रिंग रोड जबलपुर में बनाया जा रहा है ताकि शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव कम किया जा सके।
किफायती साधन
ख़ास बात यह है कि रोप वे ट्रांसपोर्टेशन से यहां के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बिजली से संचालित होने वाले इस ट्रांसपोर्ट सिस्टम से लोगों को भी फायदा होगा। प्रदूषण कम होगा और साथ ही आम लोगों के लिए भी किफायती साबित होगा। शहर के नागरिकों ने भी सरकार द्वारा उठाए जा रहे इस कदम की तारीफ की हैं।












Click it and Unblock the Notifications