Jabalpur Head Post Office कैंपस में मॉर्डन बिल्डिंग को मंजूरी, रंग लाए सांसद राकेश सिंह के प्रयास

मध्य प्रदेश के जबलपुर के संभागीय डाकतार मुख्यालय की बहुत जल्द सूरत बदलने वाली है। बीजेपी सांसद राकेश सिंह के प्रयासों से यहां नई बिल्डिंग निर्माण को मंजूरी मिल गई हैं।

jabalpur

Jabalpur Head Post Office: हाईटेक ज़माने में डाक विभाग का भी आधुनिकीकरण जारी है। जबलपुर में इस विभाग का संभागीय दफ्तर बहुत जल्द नए परिवेश में नजर आएगा। सांसद राकेश सिंह के प्रयासों से कैंपस में आधुनिक बिल्डिंग निर्माण को मंजूरी मिल गई हैं। इसके लिए केंद्रीय संचार इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रोधोगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने स्वीकृति दी है। नए परिवेश में डाक विभाग का कामकाज न सिर्फ जल्दी होगा, बल्कि किराए की जगहों में अब तक संचालित दफ्तरों की परेशानियां भी दूर होगी।

bjp mp

महाकौशल अंचल में सरकारी डाक सेवा का मुख्य केंद्र जबलपुर ही है। यहां स्थित मुख्य दफ्तर से ही पूरे संभाग का काम-काज संचालित होता हैं। विभाग की अपनी भूमि पर वर्षों पुराना कार्यालय है। जिसमें आज के दौर के हिसाब से कई सुविधाओं का अभाव हैं। लेकिन बहुत जल्द इन परेशानियों से निजात मिल जाएगी। दरअसल आम लोग और डाक विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जबलपुर सांसद ने विभाग के कैंपस में अतिरिक्त आधुनिक बिल्डिंग निर्माण की मांग की थी। जिसे केंद्रीय संचार इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रोधोगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मंजूरी दे दी है।

post

सांसद राकेश सिंह ने बताया कि डाकतार विभाग मुख्यालय है से जबलपुर सहित अन्य संभागों का भी कार्य होता है। साथ ही डाक विभाग के छोटे-छोटे कार्यालय भी अन्य स्थानों में किराये की बिल्डिंग्स में संचालित होते है। जिससे समय और धन दोनों का अपव्यय होता है। इसी के मद्देनजर केंद्रीय संचार मंत्री से जबलपुर प्रधान डाकघर परिसर में रिक्त भूखण्ड के उपयोग का प्रस्ताव भेजा गया था। यहां बहुमंजिला इमारत बनने के बाद विभाग के कार्य में तेजी आएगी और मितव्ययता के साथ ही समय की भी बचत होगी। नई बिल्डिंग कई आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगी। विभाग के लिए जरुरी नए उपकरण और साधन भी जुटाए जा रहे है। कोशिश की जा रही है कि पहले की तरह ही सरकारी डाक विभाग पर लोगों का भरोसा कायम रह सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+