Jabalpur News: पाटन की राइस मिल में भीषण अग्निकांड, 50 लाख की धान जलकर खाक, बाल-बाल बचे कर्मचारी
Jabalpur Fierce fire: जबलपुर के पाटन इलाके में एक राइस मिल में भीषण आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। इस दौरान मिल के अंदर काम कर रहे एक दर्जन से ज्यादा लोग बुरी फंस गए। बाद में सभी का रेस्क्यू किया गया।

Jabalpur Fierce fire: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक राइस मिल में बड़ी अग्नि दुर्घटना हो गई। जिसमें पूरी भीषण आग की लपटों से घिर गई और उसमें काम कर रहे कई लोग फंस गए। खबर लगते ही मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और रेस्क्यू कर अंदर फंसे लोगों को निकाला गया।
बताया गया कि लखन अग्रवाल की राइस मिल में धान से चावल निकालने का काम चल रहा था। कुछ कर्मचारी पैकिंग भी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मशीन से तेज चिंगारी निकली और वहां रखी प्लास्टिक की बोरियों और कुछ गत्ते तक पहुंच गई। थोड़ी देर बाद आग भभक उठी।
देखते ही देखते पल में आग पूरी मिल में फ़ैल गई और वहां काम करने वाले कर्मचारियों में भगदड़ की स्थिति बन गई। मिल के एक हिस्से में आग विकराल थी और वहां कुछ कर्मचारी भी फंस गए। उन्होंने निकालने का लोगों ने प्रयास शुरू किया।
कुछ ही देर में पाटन, शहपुरा, कटंगी से दमकल की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। मिल में फंसे लोगों को भी सुरक्षित निकाला गया। करीब तीन घंटे कई ट्रिप गाड़ियों के पानी से आग कंट्रोल हो सकी।
ये गनीमत रही कि आग भीषण होने के बावजूद भी कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में मिल की कई मशीने और वहां रखी धान जलकर ख़ाक हो गई। मिल संचालक के मुताबिक इस अग्नि दुर्घटना में 50 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ हैं।
वहीं आग बुझाने पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जायेगी। बड़े स्तर पर संचालित ऐसे अग्नि हादसों से निपटने के क्या इंतजाम थे, यह भी देखा जाएगा। विभाग की पहली प्राथमिकता आग बुझाने के साथ मिल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना था। अनुमान लगाया जा रहा है कि मशीन या किसी विधुत उपकरण में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसकी वजह से आग लगी।












Click it and Unblock the Notifications