Jabalpur News: अग्निवीर बनने युवतियों में भी होड़, जुनून देखकर सेना के अफसर भी हैरान

युवक ही नहीं, युवतियों में भी अग्निवीर बनने गजब का जुनून हैं। मैट्रिक पास 32 हजार आवेदनों में 1601 युवतियों को भर्ती रैली में शामिल होने बुलाया गया। जबलपुर में मध्यभारत एरिया के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल एम के दास के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया में महिला अग्निवीर को लेकर जो उम्मीद की गई थी, उससे कही ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा हैं। जो राष्ट्र सेवा के लिए अच्छे संकेत है।

jabalpur

सेना के प्रति युवतियों का रुझान आर्मी अधिकारियों के लिए उम्मीद से कहीं ज्यादा लग रहा है। इतनी बड़ी तादाद में अग्निवीर बनने के लिए आए युवतियों के आवेदन को देखते हुए सैन्य अधिकारियों ने कटआफ लगाकर छंटनी की। मैट्रिक के अंकों को आधार बनाकर 32 हजार से ज्यादा आवेदनों में से 1601 युवतियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुलावा भेजा गया था। भर्ती रैली में सफल युवतियां अब अगली बड़ी चुनौती की तैयारी करेंगी वहीं जो असफल हुई हैं वो अगली बार और ज्यादा तैयारी करके आने का दम भरकर वापस गई हैं। यह कहना है मध्यभारत एरिया के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल एम के दास का। दास ने महिला अग्निवीर बनने आई युवतियों को आर्मी मैदान में हरी झंडी दिखाकर 1600 मीटर की दौड़ में रवाना किया।

भर्ती रैली के लिए बुलाई गईं 1601 अभ्यर्थियों में से 611 ने शारीरिक दक्षता पास की है। मंगलवार को इनका मेडिकल टेस्ट कराया गया। मेडिकल चरण से पास होने के बाद अग्नीवीर अभ्यर्थी लिखित परीक्षा की कसौटी पर परखी जाऐंगी। अग्निवीर योजना के जरिए हुई इस भर्ती रैली के माध्यम से चयनित महिला अग्निवीरों को सेना पुलिस के लिए भर्ती कराया जा रहा है। इनके लिए भर्ती के नियम, मानदेय और सेवा शर्तें पुरूष अग्निवीरों की तरह ही होंगी। इनकी 6 माह की ट्रेनिंग होगी और सेवाकाल साढ़े 3 वर्ष का होगा। लेफ्टिनेंज जनरल दास ने बताया कि सेना में टेलेंट के साथ मजबूत कद काठी वालों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+