Jabalpur News: घर से अपने ही बच्चों को किडनैप करने वाला फौजी पिता अरेस्ट, मथुरा में रिश्तेदार के यहां मिले

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में सनसनीखेज ढंग से बिलहरी क्षेत्र में अपने ही बच्चों को किडनैप कर भागने वाले फौजी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के चार दिन बाद आरोपी यूपी के मथुरा से पकड़ा गया। वह अपने एक रिश्तेदार के यहां ठहरा हुआ था।

घटना 13 जुलाई की रात की है, जब भाग्यश्री यादव रोते बिलखते हुए पुलिस थाने पहुंची । उसने सेना में पदस्थ अपने ही पति राजपाल सिंह पर किडनैपिंग का आरोप लगाया था। उसका पति से बीते दो साल से विवाद चला आ रहा हैं। वह तब से अपने मायके में रह रही है।

वारदात के बाद बच्चों को सुरक्षित बचाने के साथ आरोपी पकड़ने पुलिस ने कई टीम बनाई। इसी दौरान राजपाल की लोकेशन यूपी के मथुरा में मिली। मथुरा में राजपाल के रिश्तेदार रहते हैं। वहीं आरोपी पिता अपने दो बच्चों निकिता और अनिकेत को साथ लेकर रुका था। उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से जबलपुर पुलिस जब आरोपी के ठिकाने पर पहुंची तो रिश्तेदारों ने राजपाल के घर में न होने का बहाना किया। लेकिन बाद में पूछताछ में सभी टूट गए और राजपाल सामने आ गया।

jabalpur-children-kidnap-case-husband-wife-dispute-military-man

जबलपुर गोराबाजार थाना इंचार्ज विजय परस्ते ने बताया कि राजपाल की जबलपुर में भी पदस्थ रहा। भाग्यश्री से उसने लव मैरिज की। शादी के कुछ समय बाद दोनों में विवाद हुआ और भाग्यश्री अपने बच्चों के साथ रहने के लिए मायके चली। वर्तमान में राजपाल भोपाल में नायब सूबेदार के पद पर तैनात है। घटना के दो दिन पहले राजपाल अपने ऑफिस में कोर्ट का काम बताकर चार साथियों के साथ जबलपुर पहुंचा था। पत्नी के रहने वाली जगह और बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने उसने कुछ लोगों को लगा रखा था। उसके बाद मौका पाते ही वह फ़िल्मी स्टाइल में बच्चों को अपने साथ ले गया। जिसकी खबर लगते ही पुलिस एक्शन मोड में आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+