Jabalpur Blast: जबलपुर के कबाड़ गोदाम में धमाका, मजदूर के शरीर के चिथड़े उड़े, 5 किलोमीटर तक हिली धरती

Jabalpur Blast: मध्य प्रदेश के जबलपुर कबाड़ के गोदाम में विस्फोट से एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार दोपहर आधारताल इंडस्ट्रियल एरिया की है। कबाड़ रायपुर के एक ठेकेदार से खरीदा गया था। इसमें पेटी में आर्मी के डिफ्यूज बम थे। कर्मचारी पेटी को एक स्थान से उठाकर दूसरे स्थान पर रख रहा था। इसी दौरान धमाका हो गया है।

जबलपुर पुलिस अब रायपुर के ठेकेदार से जानने का प्रयास कर रही है। यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि पेटी कॉन्ट्रैक्ट में आखिर कैसे आर्मी के डिफ्यूज बमों को बेचा जा रहा है। फिलहाल गोदाम को सील कर दिया गया है। जबलपुर स्थित सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो के अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाया गया है।

Jabalpur Blast

एसपी आदित्य प्रताप सिंह के जानकारी अनुसार गोदाम मालिक कपिल जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में उसका कहना है कि बुधवार को ही कबाड़ रायपुर से ट्रक में भरकर लाया गया था। बम स्क्वायड ने घटनास्थल की जांच की है।

जानकारी मुताबिक जिस समय ये हादसा हुआ बाकी के कर्मचारी गोदाम के बाहर चाय पीने गए हुए थे। कर्मचारी राजा चौधरी कबाड़ से भरी पेटी को एक स्थान से दूसरे स्थान रख रहा था, तभी जबरदस्त धमाका हुआहै। धमाके की आवाज सुनकर दूसरे कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और गोदाम मालिक को फोन कर सूचना दी। घायल हालत में राजा को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+