Jabalpur News: स्कूल शराबखोरी मामले में पैरवी करना BJP नेताओं को पड़ा भारी,Congress बोली- करो सामाजिक बहिष्कार
मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्कूल में शराबखोरी करने वाले पकड़े गए युवकों के मामले में बीजेपी नेताओं को पैरवी महंगी साबित हो रही हैं। वीडियो संगठन तक पहुंच गए है और अब नेताओं से जबाब देते नहीं बन रहा।

Jabalpur BJP leaders:एमपी के जबलपुर में एक स्कूल में शराब पीते पकड़े गए युवकों की भाजपा नेताओं द्वारा पैरवी करने का मामला सियासी रंग लेता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होने के बाद अब थाने में पैरवी कर हंगामा मचाने वाले बीजेपी नेता सफाई देते घूम रहे हैं। इधर कांग्रेस इस मामले पर कह रही है कि गलत बात का समर्थन करने वाले ऐसे बीजेपी नेताओं का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए। खबर है कि विवाद में उलझे कुछ बीजेपी नेताओं की करतूत से भोपाल में भी हड़कंप मचा है।

Recommended Video

जबलपुर में गोरखपुर थाना क्षेत्र में एक स्कूल दो युवकों को अनाधिकृत तौर शराबखोरी करते पकड़ा था। जिसके विरोध में भाजपा के कुछ नेता थाने पहुंचे और पुलिस पर गलत कार्रवाई के आरोप लगाए गए। तल्ख़ अंदाज में पुलिस को देखलेने की तक धमकी दी गई। स्कूल में शराब पीने के आरोप में पकड़े गए जिस एक युवक की पैरवी करने नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर भी पहुंचे थे। उन्हें भी अब सफाई देना पड़ रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आम लोगों की भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। बीजेपी नगर अध्यक्ष ठाकुर की दलील है कि वह शराबखोरी का विरोध करने नहीं गए थे, बल्कि पुलिस गलत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर रही थी, इस पर आपत्ति जताई गई थी।

मामले के तूल पकड़ने के बाद कांग्रेस भी हमलावार हो गई है। पूर्व मंत्री और विधायक तरुण भनोत बोले कि स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है। ऐसी जगहों पर शराबखोरी फिर उसका भाजपा नेताओं द्वारा समर्थन घोर आपत्तिजनक है। भनोत बोले कि ऐसे भाजपा नेताओं का सामूहिक रूप से सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। वही उत्तर मध्य विधानसभा से विधायक विनय सक्सेना ने आरोप लगाए कि बीजेपी के राज में अवैध शराब तो बिक ही रही है, अब डंके की चोट पर स्कूल जैसी जगहों पर शराब पीने छूट दिलवाई जा रही हैं। हालाँकि पुलिस ने संबंधित स्कूल और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले है। वहीं बीजेपी नेताओं का यह मामला भोपाल भी पहुंच गया है।
ये भी पढ़े-बिहार में शराब भगवान बन गई है ,हर जगह... BJP मंत्री गिरीराज सिंह ने नीतीश सरकार पर कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications