बिहार में शराब भगवान बन गई है ,हर जगह... BJP मंत्री गिरीराज सिंह ने नीतीश सरकार पर कसा तंज
बिहार में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है जिसके बाद प्रदेश की नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर आ चुकी है। भाजपा मंत्री गिरीराज सिंह ने इस कांड को लेकर नीतीश सरकार पर तंज कसा है।

बिहार के छपरा के सारण में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत होने की खबर है। मंगलवार को जहरीली शराब पीने से पहले 5 लोगों की मौत हो गई थी वहीं बुधवार को इलाज के दौरान 15 और लोगों की मौत हो गई। वहीं इस मामले को लेकर बिहार की नीतीश कुमार की सरकार विपक्ष के निशाने पर आ चुके हैं। भाजपा के केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गिरिराज सिंह भी बिहार सरकार पर इस मामले को लेकर कटाक्ष किया है

बिहार में शराब भगवान बन गई है, हर जगह है लेकिन देख नहीं सकते
नेता गिरिराज सिंह ने छपरा जहरीली शराब त्रासदी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा बिहार में शराब भगवान बन गई है। यह राज्य में हर जगह मौजूद है लेकिन कोई इसे देख नहीं सकता हैबिहार में शराब भगवान बन गई है। यह राज्य में हर जगह मौजूद है लेकिन कोई इसे देख नहीं सकता है। उन्होंने कहा नीतीश जी ने 10 साल पहले तक ऐसा नहीं किया था. गिरती लोकप्रियता और बढ़ती उम्र के कारण उन्हें गुस्सा आता है।

क्या हो गया, जहरीली शराब, हल कर रहे हो तुम लोग
बता दें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा के अंदर उस समय आपा खो दिया जब भाजपा विधायकों ने छपरा जहरीली शराब त्रासदी को लेकर उन पर निशाना साधने की कोशिश की। विधानसभा के अंदर नीतीश कुमार ने कहा क्या हो गया, जहरीली शराब, हल कर रहे हो तुम लोग।"
भाजपा विधायकों को चुप रहने का इशारा भी करते नजर आए
जदयू नेता भाजपा विधायकों को चुप रहने का इशारा भी करते नजर आए । यह तब हुआ जब पटना में जहरीली शराब कांड और नौकरी के इच्छुक लोगों पर लाठीचार्ज जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। नीतीश कुमार की टिप्पणी के बाद भाजपा विधायक उनसे माफी मांगने के लिए कहने लगे, जिसके परिणामस्वरूप सदन में हंगामा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications