Train: जबलपुर-बांद्रा और जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, नवंबर तक एक्सटेंड, यात्रियों को मिलेगा रिजर्वेशन

Train: रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 02134/02133 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर एवं गाड़ी संख्या 02132/02131 जबलपुर-पुणे-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस दोनों स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढाने का निर्णय लिया है।

जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 24.11.2023 तक जबलपुर से और गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 25.11.2023 तक बांद्रा टर्मिनस से गन्तव्य के लिए अपने निर्धारित दिन और समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी।

Jabalpur-Bandra-Jabalpur-Pune-Express-special-train

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02132 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 26.11.2023 तक जबलपुर से तथा गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 27.11.2023 तक पुणे से गन्तव्य के लिए अपने निर्धारित दिन एवं समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी।
1 - गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 29.09.2023 तक चलायी जानी थी जिसे 24 नवम्बर 2023 तक बढ़ा दिया गया है।
2 - गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 30.09.2023 तक चलायी जानी थी जिसे 25 नवम्बर 2023 तक बढ़ा दिया गया है।
3 - गाड़ी संख्या 02132 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 24.09.2023 तक चलायी जानी थी जिसे 26 नवम्बर 2023 तक बढ़ा दिया गया है।
4 - गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 25.09.2023 तक तक चलायी जानी थी जिसे 27 नवम्बर 2023 तक बढ़ा दिया गया है।
इन स्पेशल ट्रेन की बढ़ी हुई अवधि का रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से दिनाँक 30.08.2023 से आरक्षण की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+