Jabalpur News: 80 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या , आरोपियों ने लाश घसीटकर खेत में फेंकी, शहपुरा का मामला
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में शहपुरा ग्रामीण क्षेत्र में दिलदहला देने वाला हत्याकांड हुआ। 80 साल की बुजुर्ग महिला को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। फिर हत्यारें मृतका का शव घसीटते हुए 50 मीटर दूर खेत में फेंककर फरार हो गए।
इस घटना के घटना की खबर लगते ही पूरे गांव में सनसनी मच गई। जबलपुर एसपी तुषारकांत विधार्थी ने बताया कि इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। घटना स्थल से मिले सबूतों के आधार पर कई संदेहियों से पूछताछ भी जारी हैं।
शहपुरा थाना इंचार्ज ने बताया कि मगरमुंहा क्षेत्र में रहने वाले कृपाल पटेल का खेत हैं। दिन के वक्त उसकी 80 साल की मां रति बाई खेत जाती थी। वहां फसल से संबंधित कुछ न कुछ कार्य देखती। शनिवार को भी वह दिन में खेत गई हुई थी।

शाम को लगभग चार बजे कृपाल पटेल का बेटा सक्षम बिजना रोड स्थित खेत पर रति बाई को लेने पहुंचा। लेकिन रतिबाई से उसे यह कहकर घर लौटा दिया कि वह थोड़ी देर में अकेले ही आ जाएगी। सूरज ढलने के बाद महिला जब घर नहीं लौटी तो सक्षम दोबारा खेत की ओर गया, वहां रति बाई का पता नहीं चला।
वापस घर के सदस्यों को सक्षम ने यह जानकारी दी तो बुजुर्ग महिला को ढूंढने का प्रयास शुरू हुआ। देर रात सुनसान खेत में रति बाई का रक्त रंजिश लाश मिली। जिसके बाद हड़कंप मच गया। रविवार को शव का पीएम कराया गया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया हैं।
इस अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही हैं। इधर कृपाल सिंह ने बताया कि उसकी मां और उसका किसी भी कोई विवाद नहीं रहा। न ही घटना वाले दिन रति बाई को किसी से मुलाक़ात करते देखा। यह अबूझ पहेली बना हुआ है कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का क्या मकसद हो सकता हैं।












Click it and Unblock the Notifications