Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jabalpur पश्चिम मध्य रेल जोन से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, वाराणसी यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग वर्क बना वजह

Jabalpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के वाराणसी यार्ड के रिमॉडलिंग कार्य हो रहा है। इसके तहत नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किये जाने के चलते इस मार्ग से गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली कई रेलगाड़ियों को डायवर्ट किया गया हैं। जिसकी सूची रेल प्रशासन ने जारी कर दी हैं। ये सभी ट्रेने परिवर्तित मार्ग से होते हुए गंतब्य को जाएगी। जिनकी जानकारी इस प्रकार है-

half-dozen-trains-passing-through-jabalpur-wcr-zone-affected

मार्ग परिवर्तित रेलगाडियां
1) गाड़ी संख्या 15017 एलएलटी - गोरखपुर काशी एक्सप्रेस दिनांक 31.08.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए प्रयागराज जंक्शन - प्रयागराज रामबाग - वाराणसी - वाराणसी सिटी रूट से गंतव्य को जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15018 गोरखपुर - एलटीटी काशी एक्सप्रेस दिनांक 01.09.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए वाराणसी सिटी - वाराणसी - प्रयागराज रामबाग - प्रयागराज जंक्शन रूट से गंतव्य को जाएगी।
2) गाड़ी संख्या 15159 छपरा - दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस दिनांक 01.09.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए वाराणसी सिटी - वाराणसी - प्रयागराज रामबाग - प्रयागराज जंक्शन रूट से गंतव्य को जाएगी।
3) गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग - नवतनवा एक्सप्रेस दिनांक 01, 06, 08, 13, 15 , 20, 22, 27 एवं 29 सितम्बर और 04, 06, 11 एवं 13 अक्टूबर 2023 को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए प्रयागराज जंक्शन - सुल्तानपुर - अयोध्या कैंट - अयोध्या रूट से गंतव्य को जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18202 नवतनवा - दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 01, 03, 08, 10, 15, 17, 22, 24 एवं 29 सितम्बर और 01, 06, 08 एवं 13 अक्टूबर 2023 को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए अयोध्या - अयोध्या कैंट - सुल्तानपुर - प्रयागराज जंक्शन रूट से गंतव्य को जाएगी।
4) गाड़ी संख्या 19091 बांद्रा टर्मिनस - गोरखपुर हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 04,11 एवं 18 सितम्बर 2023 को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए वाराणसी - जौनपुर जंक्शन - औंड़िहार जंक्शन रूट से गंतव्य को जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19092 गोरखपुर - बांद्रा टर्मिनस हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 05,12 एवं 19 सितम्बर 2023 को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए औंड़िहार जंक्शन - जौनपुर जंक्शन - वाराणसी रूट से गंतव्य को जाएगी।
5) गाड़ी संख्या 19489 अहमदाबाद - गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 31.08.2023 से 17.09.2023 तक प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए वाराणसी - जौनपुर जंक्शन - औंड़िहार जंक्शन रूट से गंतव्य को जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19490 गोरखपुर - अहमदाबाद एक्सप्रेस दिनांक 31.08.2023 से 18.09.2023 तक प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित रूट के बजाए औंड़िहार जंक्शन - जौनपुर जंक्शन - वाराणसी रूट से गंतव्य को जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+