Goods train derailment: नरसिंहपुर-करेली के बीच रेल यातायात हुआ बहाल, ब्रेक कई ट्रेने हुई प्रभावित
Goods train derailment: एमपी के जबलपुर-इटारसी रेल मार्ग में नरसिंहपुर-करेली के बीच एक मालगाड़ी की डिब्बा पटरी से उतर गया था। जिससे कई ट्रेने प्रभावित हुई। घटना की सूचना के बाद रेल प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शुरू किया और अगले दिन सुबह ट्रैक फिर शुरू हो गया।
पश्चिम मध्य रेल जोन के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक जबलपुर - इटारसी रेल खण्ड के नरसिंहपुर-करेली स्टेशनों के मध्य किमी 905 के निकट एक गुड्स ट्रेन का ब्रेक वैन पटरी से उतर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया था, जिसके कारण सिंगल लाइन पर ही गाड़ियों का संचालन किया जा रहा था, अब इस रेल खंड में रेल यातायात सामान्य हो गया है।
अप लाइन पर हुए इस हादसे के कारण 4 रेल गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलाई गई । जिसमें जबलपुर से रानीकमलापति जाने वाली जनशताब्दी और जबलपुर वंदे भारत ट्रेन को 2 घंटे रि-शिड्यूल भी करना पड़ा। हालांकि सुबह तक पटरी से उतरकर पलटे गार्ड के डिब्बे को अलग कर दिया गया था।

घटना की जांच हेतु मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर द्वारा जूनियर प्रशासनिक ग्रेड स्तर की चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है जो इस घटना के कारणों की जांच करके अपनी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करेगी। इस घटना के बाद ART के साथ वरिष्ठ अधिकारियों और रेलकर्मियों की टीम पहुंचकर तुरंत ही ट्रैक रेस्टोरेशन का कार्य चालू किया गया। रविवार की सुबह 09.10 बजे से उक्त सेक्शन पर रेल यातायात प्रारंभ हो गया। रेल संचालन सामान्य कर दिया गया है।
हादसे के बाद कई ट्रेने प्रभावित होने से यात्रियों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इटारसी और जबलपुर स्टेशन पर दोनों ओर की कई ट्रेन लेट हुई। हालांकि रेल प्रशासन ने इस घटना की खबर दोनों ही मुख्य स्टेशनों पर दे दी। कुछ यात्रियों को अपनी टिकट कैंसिल भी कराना पड़ा। ट्रैक पर अब यातयात रोज की तरह सुचारू हो गया।












Click it and Unblock the Notifications