Jabalpur News: 'प्रिग्नेंट हूं इंसाफ चाहिए', उसने घर से किया बेदखल, Triple talaq में बदली इंस्टाग्राम की शादी

Friendship then marriage on Instagram: एमपी के जबलपुर में फिर तीन तलाक का मामला सामने आया हैं। एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई हैं।

Triple talaq jabalpur

Friendship then marriage on Instagram: तीन तलाक को लेकर कठोर कानून बनने के बावजूद मुस्लिम समाज में तलाक की पुरानी परंपरा खत्म नहीं हो रही हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस के पास एक ऐसी ही शिकायत पहुंची हैं। जिसमें पीड़ित महिला ने पति पर तीन तलाक समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामल शहर के हनुमानताल इलाके का है। जहां पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि दिसंबर 2022 में उसकी मोहम्मद कलीम से शादी हुई थी। वह अब गर्भवती है और कलीम ने तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर घर से अलग कर दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घर वाले कलीम से शादी करने के खिलाफ थे। उसने लव मैरिज की थी। कलीम से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। फोन पर बात होते-होते दोनों में मोहब्बत हो गई। फिर दोनों शादी करने के लिए तैयार हो गए थे।

शादी के लिए पीड़िता ने अपने घर में भी बताया लेकिन उसकी मां कलीम से शादी के लिए राजी नहीं थी। बाद में घर वालों की मंजूरी के बिना उसने निकाय कर लिया और कलीम के साथ रहने लगी। कुछ दिनों बाद कलीम उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगा।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सिलाई कड़ाई का काम करने वाले कलीम ने उसके साथ मारपीट की और मायके वालों को जान से मारने की धमकी भी दी। हद तो तब हो गई उसने तीन बार तलाक कहा और घर से बेदखल कर दिया। वह गर्भवती भी है और ऐसे हालातों में उसे अपने बच्चे की चिंता भी सता रही हैं।

हनुमानताल थाना के टीआई थाना प्रभारी उमेश गोलानी का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। कलीम अभी फरार है। उसके भी बयान दर्ज किए जाएंगे। यदि वह तीन बार तलाक के आरोप को मानता है कि विधि अनुसार एक्शन लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+