जबलपुर अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से पांच मरीजों की मौत, हंगामा बढ़ता देख भाग गए डॉक्टर व स्टाफ
जबलपुर, 23 अप्रैल। मध्य प्रदेश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। कोरोना वायरस की वजह से आए दिन मरीजों का दम टूट रहा है। जबलपुर के गैलेक्सी अस्पताल (उखरी) में कथित तौर पर ऑक्सीजन खत्म होने के कारण पांच मरीजों की खबर है। शुक्रवार सुबह मरीजों की मौत के बाद अस्पताल में जबरदस्त हंगामा हुआ , जिसे देख डॉक्टर व स्टाफ भाग गए।

जानकारी के अनुसार जबलपुर के गैलेक्सी हॉस्पिटल के कोविड सेंटर में कोरोना के 65 भर्ती थे। इसमें 31 ऑक्सीजन के भरोसे थे जबकि 34 का इलाज आईसीयू में चल रहा था। मरीज प्रमिला तिवारी, गौतम तिवारी,आनंद शर्मा, गोमती राय और डॉ देवेन्द्र कुरारिया आदि की मौत हो गई।
न्यूज एजेंसी एएनआई की मानें तो पांच मरीजों की मौत के बाद मरने वालों के परिजनों ने अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से मौत हो जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। जबलपुर पुलिस खुद ही ऑक्सीजन के सिलेंडर लेकर अस्पताल पहुंची। मौके पर सीएसपी, टीआई सहित 4 थानों के पुलिसकर्मी तैनात रहे।
Jabalpur | Five patients admitted to the COVID19 ward of Galaxy Hospital have died. The relatives of the patients say that it happened due to oxygen shortage at the hospital, say Police#MadhyaPradesh pic.twitter.com/7MsbA8ErDQ
— ANI (@ANI) April 23, 2021












Click it and Unblock the Notifications