‘हम क्राइम ब्रांच से है’ कहकर वसूले साढ़े पांच लाख, SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
कृष्णा मोबाइल शॉप संचालक ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए है। उसने एसपी को शिकायत की थी कि दुकान के कर्मचारी को बैंक में कुछ रुपये जमा करने दिए थे।
जबलपुर, 17जून: साढ़े पांच लाख रुपये की वसूली के आरोप में जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने ASI समेत 4 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बताया गया कि सस्पेंड हुए पुलिस कर्मी पहले क्राइम ब्रांच में पदस्थ थे। उन पर एक मोबाइल दुकान संचालक ने वर्दी की धौंस दिखाकर रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। उसका कहना था कि आरोपी पुलिस कर्मी दुकान के पैसों को हवाला की रकम बताकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे।

दरअसल शहर के विक्टोरिया हॉस्पिटल क्षेत्र में कृष्णा मोबाइल शॉप संचालक ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए है। उसने एसपी को शिकायत की थी कि दुकान के कर्मचारी को बैंक में कुछ रुपये जमा करने दिए थे। लेकिन देरी हो जाने की वजह से उसका कर्मचारी बैंक में रुपए जमा नहीं कर पाया। उसके बाद वह कर्मचारी नकदी अपने पास रखकर एक दोस्त से मिलने स्टेशन के पास पहुंचा, जहाँ अपने आप को क्राइम ब्रांच से पुलिस होने का हवाला देते हुए तीन-चार पुलिस कर्मी उन दोनों युवकों पर हवाला कारोबार का आरोप लगाने लगे। वह तीनों उन युवकों को अपने साथ ले गए और छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपयों की डिमांड करने लगे।

पान की दुकान में जमा किए 5 लाख रुपए
बताया गया कि दुकान संचालक और उसके दोनों कर्मचारियों को झूठे केस में फंसाने की धमकी मिलने से तीनों घबरा गए। पुलिस कर्मियों ने एक पान की दुकान पर पांच लाख रुपए जमा करने की बात कही। किसी तरह दुकान संचालक ललित गोस्वामी पैसों का इंतजाम करके पुलिस कर्मचारियों की बताई जगह पर पहुंचा और जब रकम वहां जमा की तब कही जाकर, उन दोनों युवकों को पुलिस कर्मियों ने छोड़ा। चंगुल से छूटने के बाद उन दोनों युवकों ने पुलिस पर मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए है।

CCTV फुटेज से सामने आई सच्चाई
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा तक पहुंची शिकायत के बाद जब छानबीन की गई तो स्टेशन और पान की दुकान के पास लगे CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर्मचारियों की शिनाख्त हुई। जिसमें क्राइम ब्रांच के ASI ओमप्रकाश मिश्रा, हवालदार राधेश्याम, ओमनारायण और ट्रेफिक थाने का आरक्षक रोहित शामिल था। पुलिस अधीक्षक ने चारों को सस्पेंड कर दिया है। अब इस पूरे मामले की विभागीय जांच का जिम्मा ओमती सीएसपी को सौंपा गया है।
ये भी पढ़े-सराफा में हवाला, झाँसी वाला कर रहा था कारोबार, लाखों की नकदी के साथ दो गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications