MP में बेटियों की बदल रही किस्मत, अब वित्तीय साक्षरता का भी पढ़ाया जाएगा पाठ: सीएम शिवराज
मध्य प्रदेश में स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक और बड़ी घोषणा की हैं। कोर्स के साथ हायर सेकेंडरी से वित्तीय साक्षरता का पाठ भी पढ़ाया जाएगा।

Fate of daughters is changing: बीजेपी सरकार के राज में मध्य प्रदेश की बेटियों की किस्मत बदल रही हैं। स्कूल से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई और कई तरह के स्किल डेवलेपमेंट की योजनाएं संचालित हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की दूरदर्शी सोच का एक और अध्याय जुड़ गया। सीएम ने ऐलान किया है कि 10वीं के बाद हायर सेकेंडरी और कॉलेज में बेटियों को वित्तीय साक्षरता की शिक्षा भी दी जाएगी। ताकि उन्हें अपने सुनहरा भविष्य तय करने की दिशा में मदद मिल सकें।

बेटियां वरदान है, बेटी है तो कल है। इस नारे को मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार सिर आंखो पर लिए हैं। शिवराज सिंह का मौजूदा कार्यकाल हो या फिर इससे पहले जो योजनाएं बनाई गई, उसमें बेटियों को सबसे ज्यादा महत्त्व दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जहां सरकारी महिला कर्मचारियों को 7 अतिरिक्त अवकाश की सौगात दी, तो वही सीएम को प्रदेश की पढ़-लिख रही बेटियां भी याद रही। उन्होंने कहा कि अब 10वीं क्लास के बाद हायर सेकण्डरी और कॉलेज में छात्राओं को वित्तीय साक्षरता के लिए पाठ पढ़ाया जाएगा। महिला उन्मुखी यह फैसला बेटियों के भविष्य के लिए के कई तरह से मददगार साबित होगा।

बालिकाओं को स्किल ट्रेनिंग की व्यवस्था देने की भी योजना हैं। जिसमें हैंडलूम, कढ़ाई, पारंपरिक लोक कलाओं की ट्रेनिंग सम्मिलित होगी। ताकि आवश्यकता पड़ने पर यह कला-कौशल रोजगार का हिस्सा भी बन सकें। सरकार का मानना है कि स्कूल कॉलेज की पढ़ाई करने के बाद बेटियों का अलग घर बस जाता हैं। कई बार विपरीत परिस्थिति आ जाती है और उन्हें आर्थिक हालातों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे वक्त में स्किल ट्रेनिंग उन बेटियों को आर्थिक पतन से बचा सकेगी। छोटा-मोटा घर बैठे भी रोजगार चला सकती हैं। सीएम की इस घोषणा से स्कूलों में अध्ययनरत छात्राएं गदगद हैं। आपको बता दें सभी चहेते मामा शिवराज ने अपने जन्म दिवस पर स्कूटी योजना भी लॉन्च की हैं। जिसके मुताबिक कक्षा 12वीं में फर्स्ट डिवीजन पास होने वाली छात्राओं को लाभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications