Earthquake in MP: भूकंप से कांपी जबलपुर संभाग समेत कई जगहों की धरती, 3.6 रही तीव्रता

देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटकों का सिलसिला जारी हैं। अब एमपी के जबलपुर में कम तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

jabalpur

Earthquake in MP: मध्य प्रदेश का जबलपुर एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप उठा। सिहोरा, कुंडम, उमरिया समेत कई जगहों को लोगों ने इन झटकों महसूस किया और घबराकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक तीव्रता 3.6 दर्ज की गई।

जबलपुर संभाग के कई हिस्सों में भूकंप का कंपन महसूस हुआ। कुंडम, पनागर, चंदिया, शहपुरा समेत उमरिया में कम तीव्रता के झटकों से लोग दहशत में आ गए। रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से लोग अधिकांश लोग घरों पर ही थे। सुबह 11 बजकर 36 सेकंड पर भूकंप आया। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र बिंदु जबलपुर और उमरिया जिला रहा। जिसका एपिसेंटर जमीन से 23 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया हैं। कुछ सेकंड के लिए आए इन झटकों के बाद स्थिति सामान्य हो गई। लेकिन शहर के लोगों में दहशत में हैं। कुंडम क्षेत्र में एक धार्मिक आयोजन में मौजूद लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए।

Recommended Video

    भूकंप से कांपी जबलपुर संभाग समेत कई जगहों की धरती, 3.6 रही तीव्रता

    आपको बता दें कि जबलपुर और आसपास का क्षेत्र नर्मदा घाटी पर बसा हैं। भूकंप की दृष्टि से यह इलाका संवेदनशील माना जाता हैं। पिछले साल नवम्बर में 4.3 तीव्रता और उससे पहले जून 2022 में 3.4 मैग्नीटयूड तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बीते दो महीने में देश में लगातार भू-कंपन की घटनाएं हुई हैं। जबलपुर में 1997 में विनाशकारी भूकंप आया था। जिसके बाद जबलपुर को भूकंप के जोन-3 में शामिल किया गया। 22 मई 1997 को जब 6.2 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया था, तब शहर और आसपास के इलाकों में जमकर तबाही मची थी। उस वक्त 41 लोगों की जान गई थी और सैकड़ों लोग बेघर हो गए थे। निजी-सरकारी भवन बड़ी तादात में क्षतिग्रस्त भी हुए थे। आपदा प्रबंधन की सूची में जबलपुर देश 38 और प्रदेश के 16 अतिसंवेदनशील शहरों में शामिल है।

    bhukamp

    ये भी पढ़े- Earthquake: जापान के होक्काइडो में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही भूकंप की तीव्रता

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+