Earthquake: जापान के होक्काइडो में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही भूकंप की तीव्रता
जापान में चार दिनों में दूसरी बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता 6.1 है। यह भूकंप भारतीय समयानुसार 14:48 बजे आया है।

जापान के होक्काइडो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता 6.2 है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप शाम 6:18 बजे 20 किलोमीटर की गहराई पर आया। फिलहाल इससे अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। होक्काइडो जापान का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है, यहां लाखों की आबादी बसती है। यह ऐसा इलाका है, जहां सालभर भूकंप आते रहते हैं। हालांकि ये भूकंप जानलेवा तब साबित होते हैं, जब रिक्टर स्केल पर उनकी तीव्रता अधिक होती है।
ये चार दिनों दूसरी बार है जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले जापान के इजू आइलैंड्स में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया की रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.6 रही। इजू आइलैंड जापान के इजू प्रायद्वीप से दक्षिण और पूर्व में फैले ज्वालामुखीय द्वीपों का एक समूह है। यह भूकंप 28.2 किमी की गहराई पर आया था।












Click it and Unblock the Notifications