Jabalpur-Bhopal रेल मंडल में भारी बारिश बनी मुसीबत, दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट, यात्री परेशान

Heavy rains: एमपी में पिछले तीन दिन से जारी भारी बारिश का असर रेल यातायात पर भी पड़ा हैं। कटनी-बीना और नरसिंहपुर-इटारसी ट्रैक के कई हिस्सों की मिट्टी बह गई। जिससे आधा दर्जन से ज्यादा यात्री ट्रेनों को रद्द करना पड़ा और दर्जन भर ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।

महाकौशल और बुंदेलखंड में अच्छी बारिश हो रही हैं। लगातार बारिश के कारण पश्चिम मध्य रेल जोन के जबलपुर मंडल के कई ट्रैक की मिट्टी बहने की खबर हैं। इस कारण दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।

जानकारी के मुताबिक जबलपुर मण्डल के कटनी बीना रेलखण्ड पर सलैया स्टेशन के ट्रैक पर पानी भर गया। इसी तरह नरसिंहपुर करेली के बीच लगातार बारिश मुसीबत बनी रही। ट्रैक पर पानी भरने से, ट्रैक की मिट्टी बह गई। सुरक्षा के मद्देनजर रेल प्रशासन ने जिन ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया, वे इस प्रकार हैं।

due-to-heavy-rains-jabalpur-bhopal-rail-division-many-trains-canceled

रद्द की गई ट्रेनें

  • 30 जून 2023 को गाड़ी संख्या 01885 बीना दमोह एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त की गई है।
  • जिसके परिणामस्वरूप 01 जुलाई 2023 को गाड़ी संख्या 01886 दमोह बीना एक्सप्रेस रेक के अभाव में प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
  • 30 जून 2023 को गाड़ी संख्या 22161 भोपाल दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त की गई है। जिसके परिणामस्वरूप दिनांक 01 जुलाई 2023 को गाड़ी संख्या 22162 दमोह भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस रेक के अभाव में प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
  • 30 जून 2023 को गाड़ी संख्या 11601 बीना-कटनी एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
  • 30 जून 2023 को गाड़ी संख्या 11602 कटनी बीना एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
  • 01 जुलाई 2023 को गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी इटारसी एक्सप्रेस रेक के अभाव में अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
  • 30 जून 2023 को गाड़ी संख्या 18235 भोपाल बिलासपुर एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

जिन गाड़ियों का रूट डायवर्ट किया

  • 29 जून 2023 को अपने प्रांरभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश - पुरी उत्कल एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित रूट वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना-कटनी मुड़वारा के बजाय वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-महोबा-बांदा-ओहान-कटनी-नई कटनी मार्ग होते हुए अपने गंतव्य स्टेशन को जायेगी ।
  • आज 29 जून 2023 को अपने प्रांरभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11071 लोकम बनाखजमानिकपुर मार्ग होते हुए अपने गंतव्य स्टेशन को जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+