Diwali 2022: माता महालक्ष्मी के आगमन पर जबलपुर मेयर ने शहर में करवाई ये ख़ास तैयारियां
(Diwali 2022) सुख सम्रद्धि की खुशियों में जीवन में उजाला करने वाले महापर्व दीपावली मनाया जा रहा है। चारोँ तरफ इस पर्व की संस्कृति के कई रंग देखने को मिल रहे है। मप्र की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर शहर में एक दिन पहले से शहर रंगीन रोशनी से नहा गया। मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू की पहल पर शहर के प्रमुख चौराहे रंग-बिरंगी रोशनी से रोशन किए तो वही आकर्षक रंगोली ने अद्भुत छटा बिखेरी।

महालक्ष्मी को आमंत्रित करने मेयर की पहल
जबलपुर में भी दीपावली का त्योहार अनोखे अंदाज में मनाया जा रहा है। घर-घर महालक्ष्मी को आमंत्रित करने कई तरह के जतन किए गए। शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी के आगमन बेला में विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। इसी कड़ी में महालक्ष्मी माता के स्वागत के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने पूरी संस्कारधानी को दूधिया रोशनी और विविध रंगों की रंगोली से सजवाया है। ताकि मां लक्ष्मी घर-घर जाकर संस्कारधानी के समस्त नागरिकों को धन धान्य और उत्तम स्वास्थ्य का वरदान दें। इसके लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने विशेष व्यवस्था के तहत शहर के सभी प्रमुख चौराहों, बाजारों, मार्गों एवं भवनों को आकर्षक साज सज्जा और विविध रंगों की रंगोली से सजवाया।

दूधिया रोशनी से नहाए शहर के ये चौराहे
छोटी लाइन फाटक, गोरखपुर, सिविक सेंटर, तीन पत्ती, ब्लूम चौक, मदन महल, नौदराब्रिज, रसल चौक के साथ साथ अन्य चौराहों, बाजार सजे हुए है। महापौर अन्नू ने इन जगहों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि उनके ऊपर माता रानी की विशेष कृपा रहती है, मां नर्मदा, मां भगवती की प्रेरणा और उनसे मिली शक्ति के कारण ये सब मैं करवा सका हूँ। उन्होंने बताया कि दीपावली का ये महापर्व हमारे संस्कारधानी के लोग सतरंगी खुशुबुओं के बीच दूधिया रोशनी में मनाएंगे और मां लक्ष्मी की विधि विधान से अपने घर आंगन में पूजा करेंगे।

गरीब परिवारों की बीच बांटी खुशियां
इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने निर्धन परिवारों के बीच पहुंचकर उनके साथ पर्व की खुशियां बांटी। रोशनी के महापर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर उन्होंने शहर के अनेक क्षेत्रों में पहुंचकर निर्धन और असहाय परिवारों के साथ पर्व की खुशियां मनाते हुए, उन्हें आकर्षक उपहार प्रदान कर किए और उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर संस्कारधानी की धरती रंगों से सज गई और आसमान लाइट से जगमगा गया। सतरंगी खुशबू से संस्कारधानी का कोना कोना सुगंधित है।

दीपोत्सव से जगमगाए नर्मदा तट
मेयर ने संस्कारधानी के समस्त नागरिकों को दीपोत्सव पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मां लक्ष्मी से प्रार्थना की है कि मां की कृपा सभी घरों और आंगन में बरसे। इससे पहले महापौर ने मां नर्मदा के पावन तट पर दीपोत्सव काकार्यक्रम आयोजित कर वहां के बच्चों के साथ खुशियां साझा की थी।












Click it and Unblock the Notifications