Jabalpur में कराते खिलाड़ियों में विवाद, जूनियर को अधमरा होने तक पीटते रहे सीनियर, पीड़ित के पिता की गुहार
जबलपुर बेख़ौफ़ होकर सीनियर्स खिलाड़ियों ने नाबालिग जूनियर खिलाड़ी पर कहर बरपाया। जानवरों की तरह पीटते हुए जूनियर पर दनादन रॉड से हमला किया। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया। पीठ पर उसे गंभीर चोटें पहुंची है।

Dispute between karate players: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक नाबालिग कराते खिलाड़ी को कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने इतनी बुरी तरह पीटा कि वह अधमरा हो गया। बैतूल जिले का रहने वाला यह खिलाड़ी यहां साईं स्पोर्ट्स क्लब में सिलेक्ट हुआ था। खेल प्राधिकरण के हॉस्टल में रहता था। पीड़ित के पिता का आरोप है कि बर्थडे पार्टी के बाद उसके बेटे को सीनियर्स ने बेवजह तालिबानी सजा दी। आरोपी लोहे की रॉड से पीठ पर तब तक हमला करते रहे, जब तक उनका बेटा बेहोश नहीं हो गया। वहीं प्राधिकरण के अधिकारियों की दलील है कि यह मामूली झगड़ा था।

जबलपुर में खेल प्राधिकरण का ट्रेनिंग सेंटर पहुंचने वाले खिलाड़ी महफूज नहीं हैं। प्राधिकरण के अफसर कुम्भकर्णी नींद में सीए रहते हैं और रात को यहां के हॉस्टल में खिलाड़ियों के बीच विवाद होते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी एक घटना हुई, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के वजह हम उन्हें दिखा भी नहीं सकते। बैतूल जिले के रहने वाले अमरनाथ शाह ने यहां के कुछ सीनियर खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उनके बेटे को हर्ष, शमशेर राणा, आर्यन प्रताप ने तालिबानी अंदाज में सजा दी। जिसकी शिकायत प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों से की गई, तो उन्होंने मामले से पल्ला झाड़ लिया।

अमरनाथ ने बताया कि उनका बेटा कराते खिलाड़ी है। अच्छा खेलने की वजह से साल भर पहले उसका सिलेक्शन जबलपुर में हुआ था। वह यहां के साईं स्पोर्ट्स हॉस्टल में रह रहा था। बीते दिनों जब वह अपने दोस्तों के साथ बर्थ डे मन रहा था, कुछ सीनियर खिलाड़ी वहां पहुंच गए। जूनियर-सीनियर के बीच खेल को लेकर कुछ कहा सुनी हुई और अचानक सीनियर्स जूनियर पर हमला करने लगे। बेटे को छोड़कर बाकी जूनियर भाग गए। सीनियर्स ने उसे लोहे रॉड से ऐसा पीटा जैसे तालिबानी सजा दे रहे हो। बेटा जब बेहोश हो गया तो हमलावार खिलाड़ी भाग खड़े हुए। अब पीड़ित के पिता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई हैं। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications