Jabalpur News: कोल्ड वेव की वजह से कलेक्टर ने टाइम बदला, प्राइवेट स्कूल जुट गए आदेश की धज्जियां उड़ाने में
एमपी के जबलपुर में भी कलेक्टर ने बुधवार से स्कूल का टाइम बदल दिया है, लेकिन कई प्राइवेट स्कूल प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं। अभिभावकों को नौ बजे से पहले स्कूल खुलने के मैसेज भेजे गए हैं।

Jabalpur schools started flouting orders: पूरा मध्य प्रदेश शीत लहर की चपेट में है। तीखी ठंड हर किसी को हलाकान किए हैं। इसके मद्देनजर जबलपुर में भी कलेक्टर ने आगामी आदेश तक सभी स्कूलों का संचालन सुबह 9 बजे या उसके बाद शुरू करने के निर्देश दिए है। लेकिन फरमान जारी होते ही जिले के प्राइवेट स्कूल निर्देशों की धज्जियां उड़ाने में जुट गए। बच्चों को नौ बजे से पहले स्कूल आने के मैसेज भेजे गए है। अभिभावकों ने इस सिलसिले में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

एमपी में ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों से जबलपुर में भी तीखी ठंड पड़ रही है। मंगलवार की सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी रही और सूर्य देव के 11 बजे के बाद दर्शन हुए। दिन में भी शीत लहर की वजह से ठिठुरन बरक़रार रही। बढ़ती ठंड के मद्देनजर कलेक्टर सौरव कुमार सुमन ने 4 जनवरी से आगामी आदेश तक स्कूल लगने का समय सुबह 9 बजे से करने के निर्देश जारी किए है। इधर कलेक्टर का शाम को आदेश जारी हुआ और उसके कुछ देर बाद शहर के कई प्राइवेट स्कूल प्रशासन के आदेश की धज्जियां उड़ाने में जुट गए। विजय नगर स्थित नचिकेता हायर सेकेंडरी स्कूल ने अभिभावकों के मोबाइल पर स्कूल की टाइमिंग सुबह 8 बजकर 40 मिनट की भेजी। ख़ास बात यह है स्कूल के इस मैसेज में कलेक्टर के आदेश का हवाला दिया जा रहा है।
Recommended Video

इसी तरह अन्य कई प्राइवेट स्कूल की भी चर्चा है, जिनके द्वारा सुबह नौ बजे से पहले स्कूल लगने की टाइमिंग का मैसेज अभिभावकों के पास पहुंचा है। बढ़ती ठंड में स्कूलों इस मनमानी पर अभिभावकों ने आपत्ति जताई हैं। उनका कहना है साढ़े आठ या 8.40 पर जब स्कूल शुरू होगा तो दूर दराज के बच्चों को आधा एक घंटे पहले घर से निकलना पड़ेगा। ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।









Click it and Unblock the Notifications