Jabalpur News: हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के भाई के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 3 मंजिला 1 करोड़ का मकान ढहा

जबलपुर, 04 अगस्त: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक का भाई मोहम्मद रियाज अब प्रशासन के निशाने पर है। जबलपुर में उसके खिलाफ हत्या, बलवा, धोखाधड़ी जैसे 4 मामले दर्ज है। आरोपी ने अपना तीन मंजिला मकान भी अवैध रूप से बनाया था, जिसे बुलडोजर ने ढहा दिया। गुरूवार को सुबह उसके ठिकाने पर प्रशासन की टीम पहुंची और बड़ी कार्रवाई की गई।

Recommended Video

    हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के भाई के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 3 मंजिला 1 करोड़ का मकान ढहा
    जबलपुर

    मप्र के जबलपुर में हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक जिन लोगों के बलबूते अपने आतंक का साम्राज्य चलाता था, धीरे-धीरे प्रशासन सभी की कमर तोड़ने में लगा है। गुरूवार को हिस्ट्रीशीटर के भाई मोहम्मद रियाज के ठिकाने पर प्रशासन का बुलडोजर पहुंचा, जहाँ करीब 750 वर्ग फुट जमीन पर बने अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक अवैध कब्ज़ा कर 3 मंजिला मकान का निर्माण करने वाला आरोपी मोहम्मद रियाज भी अपराधिक प्रवत्ति का रहा है। उसके खिलाफ हत्या, बलवा,मारपीट, धोखाधड़ी जैसे चार प्रकरण दर्ज रहे है।

    एन्क्रोच

    कनपटी पर पिस्टल अड़ाकर जमीन पर किया कब्ज़ा
    जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मुतबिक अवैध कब्ज़ा करने वाले इन आरोपियों के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी। क्षेत्र के अरशद खान ने भी एक शिकायत की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बदमाश अब्दुल रज्जाक, उसके बेटे सरताज, भाई रियाज समेत कई गुर्गों ने डरा धमकाकर उसकी पैतृक संपत्ति हड़प ली। कनपटी पर पिस्टल अड़ाने का आरोप भी लगा था। जिसके बाद FIR दर्ज की गई।

    क्राइम

    abdul

    कार्रवाई के लिए लगाना पड़ी पुलिस फ़ोर्स
    प्रशासन ने जिस जगह को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है, उसका बाजार मूल्य एक करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ लगातार पुलिस भी कारवाई में जुटी है। गुरूवार की सुबह बुलडोजर के साथ जैसे ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, तो हडकंप मच गया। रियाज के परिजनों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन कोर्ट से मिली अनुमति का हवाला देते हुए उन्हें शांत कर दिया गया। अप्रिय स्थिति से निपटने अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स भी तैनात किया गया था।

    ये भी पढ़े-5 करोड़ की सरकारी पार्क की जमीन पर काबिज माफिया के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+