5 करोड़ की सरकारी पार्क की जमीन पर काबिज माफिया के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर

गुरन्दी में जिस जगह यह कार्रवाई की गई, वह नगर निगम के स्वामित्व की जमीन थी। इस जमीन को पार्क के लिए आरक्षित किया गया था, जिस पर शातिर अपराधी तत्व राजा सोनकर ने सालों से जबरन कब्जा किया हुआ था। खसरा नम्बर 5/1 के हिस्से की

जबलपुर, 27 मई: शहर में माफिया और आपराधिक तत्वों के अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने पुलिस एवं नगर निगम के सहयोग से गुरन्दी में कार्रवाई की। इस दौरान करीब साढ़े नौ हजार वर्ग फुट भूमि पर किए गए अवैध कब्जों और निर्माणों को जेसीबी मशीनों की मदद से ढहा दिया गया। यहां अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब पौने पांच करोड़ रुपये है।

police

कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि गुरन्दी में जिस जगह यह कार्रवाई की गई, वह नगर निगम के स्वामित्व की जमीन थी। इस जमीन को पार्क के लिए आरक्षित किया गया था, जिस पर शातिर अपराधी तत्व राजा सोनकर ने सालों से जबरन कब्जा किया हुआ था। खसरा नम्बर 5/1 के हिस्से की इस भूमि पर राजा सोनकर ने अपना आफिस, सूकर पालन का बाड़ा और दुकानें बना ली थीं। कार्रवाई के मद्देनजर शुक्रवार को सुबह से नगर निगम की अनेक जेसीबी मशीनें मौके पर जमा हो गईं थीं। इन मशीनों ने अधिकरियों की ओर से इशारा मिलते ही राजा सोनकर के अवैध कब्जों को ढहाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद रहे प्रशासनिक अधिकारियों का कहना रहा कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब पौने पांच करोड़ रुपये है।

 raja

पुलिस को राजा के सहयोगियों की भी तलाश
इस कार्यवाही के बाद पुलिस को राजा सोनकर के उन सहयोगियों की तलाश हैं, जो राजा के इशारे पर मादक पदार्थों की तस्करी करते रहे हैं। उनका दूसरे राज्यों में तगड़ा नेटवर्क रहा है, जहाँ से स्मेक, चरस, गांजे की खेप बुलवाई जाती थी। फिर जबलपुर से आसपास के अन्य जिलों में भी सप्लाई करते थे। इस कार्यवाही के बाद राजा के गुर्गे भूमिगत हो गए हैं। उनकी तलाश में कई जगहों पर दबिश भी दी जा रही है।

action

15 आपराधिक मामले हैं दर्ज, बना लिया था दफ्तर
भरतीपुर निवासी शातिर बदमाश राजा सोनकर के विरूद्ध बलवा, हत्या का प्रयास, बमबाजी, अवैध वसूली, मादक पदार्थ की तस्करी, मारपीट आदि के 15 प्रकरण दर्ज है। उसके आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनेक थानों का बल मौके पर पहले से तैनात कर दिया गया था। इस कुख्यात आरोपी ने पार्क की जमीन पर अपना दफ्तर बना लिया था। जो असामाजिक तत्वों की पनाहगाह भी बना हुआ था। प्रशासन को जानकारी लगी थी कि आरोपी के गुर्गे क्षेत्र में वर्षों से खाली अन्य जगहों को भी कब्जाने की फिराक में हैं। लेकिन उनके मंसूबे कामयाब होते उससे पहले ही प्रशासन ने कार्यवाही कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+