Jabalpur News: बीजेपी के कार्यकाल में बड़ी उपलब्धि, जबलपुर रेल मंडल का हिस्सा बनेगा गढ़ा, ग्वारीघाट स्टेशन
बीजेपी के कार्यकाल में रेल सुविधाओं के मामले में जबलपुर को एक और उपलब्धि हासिल होने वाली हैं। शहर सीमा के गढ़ा और ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन जबलपुर रेल मंडल में शामिल होंगे।

Big achievement during BJP's tenure: बीजेपी के कार्यकाल में मध्य प्रदेश के जबलपुर को जल्द ही एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शहर सीमा में शामिल गढ़ा और ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन जबलपुर रेल मंडल में शामिल होंगे। अभी दोनों स्टेशन नागपुर डिवीजन के अंतर्गत आते हैं। इस सिलसिले में बीजेपी सांसद और पार्टी नेताओं के प्रयासों से पश्चिम मध्य रेल जोन ने प्रस्ताव रेलवे को भेजा है। जिसमें दोनों स्टेशन को पमरे में शामिल करने की मांग की गई है।
महाकौशल अंचल में वर्षों पुराना जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज रेल लाइन का सपना पूरा हुआ। बीजेपी के कार्यकाल में रेल लाइन विकास के लिए भरपूर राशि मुहैया कराई गई। अब जबलपुर शहर सीमा में आने वाले गढ़ा और ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन को पश्चिम मध्य रेल जोन में शामिल करने प्रस्ताव रेल मंत्रालय पहुंचा। जिसके सकारातमक संकेत मिले है। बहुत जल्द दोनों स्टेशन जबलपुर रेल मंडल में शामिल हो जाएंगे। इससे स्टेशनों के आधुनिकीकरण में और तेजी आएगी। पश्चिम मध्य रेल जोन पीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रस्ताव आपरेटिंग विभाग की ओर से रेल बोर्ड भेजा गया है। बोर्ड की ओर से दोनों ही स्टेशनों के सिलसिले में कुछ तकनीकी पहलुओं पर जानकारी माँगी थी, वह भी भेज दी गई हैं।
आपको बता दें जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज लाइन के लिए क्षेत्र के बीजेपी जनप्रतिनिधियों ने प्रयास किए थे। तत्कालीन कांग्रेस सरकार के वक्त बजट के अभाव में काम अटकता गया। लेकिन बीजेपी सरकार के कार्यकाल में पर्याप्त राशि की बदौलत विकास का सपना पूरा हुआ। इस लाइन पर कई ट्रेन शुरू हो चुकी है। हाल ही में रीवा-इतवारी ट्रेन छिंदवाड़ा से रास्ते संचालित करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। वही जबलपुर समेत महाकौशल के विकास के लिए अग्रसर प्रदेश सरकार और बीजेपी जनप्रतिनिधियों की एक और मांग जल्द पूरी होगी। गढ़ा और ग्वारीघाट स्टेशन अभी तक नागपुर रेल मंडल में शामिल है। लेकिन शीघ्र ही यह जबलपुर में शामिल हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications