BF.7 Coronavirus: एमपी में जबलपुर में मिला था पहला केस, नए वैरिएंट की सतर्कता के लिए नई गाइडलाइन का इंतजार
चीन में कोरोना के नए वैरिएंट के कोविड केस की बाढ़ फिर भारत में सामने आ रहे नए मामलों ने एमपी में भी दहशत बढ़ा दी हैं। जबलपुर में हेल्थ डिपार्टमेंट ने सैम्पलिंग बढ़ाने की बात कही है। साथ नई गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है।

BF.7 Coronavirus:भारत में कोरोना BF.7 नए वैरिएंट के केस मिलने शुरू हो गए हैं। जिससे आम लोगों में कोविड के पुराने दौर की चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल मध्य प्रदेश में नए वैरिएंट का अभी तक कोई मरीज सामने नहीं आया है, लेकिन बतौर सतर्कता स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। खासतौर पर पर जबलपुर संभाग की व्यवस्थाओं को लेकर आम लोगों में ज्यादा चर्चा हैं। क्योकि एमपी में सबसे पहले कोविड का पहला पॉजिटिव केस जबलपुर में ही मिला था। साथ ही पहली और दूसरी लहर में शहर कई बदइंतजामियों से घिरा रहा।

करीब साल भर के ब्रेक के बाद कोरोना ने फिर से दहशत बढ़ाना शुरू कर हैं। पड़ोसी देश चीन में हाहाकार मचा हुआ है। वहां की हालात सुनकर फिर पिछले दो दिनों में भारत में सामने आए नए वैरिएंट के पॉजिटिव केस ने दहशत बढ़ाना शुरू कर दिया है। फिलहाल एमपी नए वैरिएंट के मामलों से दूर है, लेकिन तैयारियों को लेकर जबलपुर में आम लोग अभी से सवाल करने लगे है कि स्वास्थ्य अमले की कितनी तैयारियां है? प्रदेश सरकार ने सभी संभाग को सतर्कता बरतने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। जबलपुर संभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. संजय मिश्रा का कहना है कि उनका विभाग अलर्ट मोड पर है। सरकारी अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड दुरस्त करने कहा गया है। साथ ही सैम्पलिंग में अब बढ़ोत्तरी की जा रही है।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि सरकार की ओर से रैपिड एंटीजन किट और अन्य जरुरी उपकरण भी भेजे जा रहे है। कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करवाने जिला स्तर पर बैठकें भी की जाएगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो भी नई गाइडलाइन आएगी, उसके तहत आम लोगों से भी कोरोना से बचाव की अपील की जाएगी। आपको बता दें कि एमपी का जबलपुर वही शहर है जब प्रदेश में कोरोना का पहला केस सामने आया था। इसके बाद इंदौर समेत अन्य शहरों में हालात बेकाबू हो गए थे। जबलपुर में गैलेक्सी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से 5 मरीजों की जान चली गई। इसके अलावा सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए कोविड पेशेंट्स ने तरह तरह के संघर्ष किए।












Click it and Unblock the Notifications