Bageshwar Dham के धीरेन्द्र शास्त्री नहीं कर रहे गुटखा का प्रचार, दिल्ली में लगे फ्लैक्स तो 100 करोड़ का नोटिस

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri: देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की जोर-शोर से मांग उठाने वाले बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के नाम और फोटो के साथ दो गुटखा कंपनियों को भारी पड़ गया हैं। मामला राजधानी दिल्ली में हनुमंत कथा के आयोजन से जुड़ा हैं। जिसके फ्लैक्स में गुटखा पाउच प्रदर्शित किए गए।

गुटखा कंपनी शिखर पान मसाला और राज निवास को आड़े हाथों लिया गया हैं। श्री बागेश्वर जन सेवा समिति की ओर से आरोप हैं कि इन कंपनियों ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के आयोजन विज्ञापन में निजी लाभ कमाने के उद्देश्य से गुटखा पाउच का भी विज्ञापन किया। इसके लिए किसी भी तरह की इजाजत नहीं ली गई।

समिति की ओर से नोटिस में कहा गया है कि समाज को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी तरह की गतिविधि, ब्रांड या संगठन का बागेश्वर धाम से कोई संबंध नहीं है। उसके बाबजूद दिल्ली में 5 जुलाई से 8 जुलाई तक आयोजित कथा के प्रचार की आड़ में गुटखा कंपनी ने फायदा उठाया।

bageshwar-dham-dhirendra-shastri-sent-100-crore-defamation-notice

समिति के माध्यम से शिखर और राज निवास गुटखा कंपनी को जबलपुर हाईकोर्ट की सीनियर एडवोकेट रश्मि पाठक की ओर से नोटिस भिजवाया गया हैं। एडवोकेट पाठक का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री की छवि को धूमिल करते हुए मोटी कमाई की और अपना ब्रांड प्रमोट किया। जो आपत्तिजनक हैं। अनैतिक तरीके से हजारों लोगों को कैंसर फ़ैलाने वाले गुटखा को खाने के लिए प्रेरित किया। यह कृत्य मानहानि के अपराध की श्रेणी में आता हैं।

सीनियर एडवोकेट रश्मि पाठक और प्रणय पाठक ने दोनों ही तरह के गुटखा कंपनियों को 30 दिन की अवधि का नोटिस जारी किया हैं। जिसमें मांग जबाव के साथ मांग की है कि धीरेंद्र शास्त्री के साथ वाले संबंधित फ्लैक्स, होर्डिंग या अन्य विज्ञापन से जुड़ी प्रचार सामग्री को हटाया । सार्वजनिक रूप में जिस ढंग से यह कृत्य किया गया, वैसे ही सार्वजनिक माफी मांगने की बात कही गई है। ऐसा न करने की दशा में समिति की ओर से 100 करोड़ की मानहानि का केस दायर करने का दावा भी किया गया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+