अमरनाथ हादसा: मप्र से भी कई यात्री लापता, गृह विभाग एक्टिव, यात्रियों को वापस लाने प्रयास तेज

मध्यप्रदेश में भी उन परिवारों की चिंता बढ़ गई, जिनके परिवार के सदस्य इस बार अमरनाथ यात्रा पर पहुंचे थे। हादसे के बाद हालाँकि सरकार ने वहां फंसे तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाने, सभी जरुरी उपाय किए है।

भोपाल, 10 जुलाई: अमरनाथ हादसे में मध्यप्रदेश से अमरनाथ यात्रा के लिए गए कई यात्रियों के लापता होने की खबर है। गुफा के पास बादल फटने की घटना के बाद कई यात्री सुरक्षित वापस मप्र लौट आए, लेकिन अभी भी कई यात्री यात्रा के बीच पड़ाव में फंसे होने की जानकारी आ रही है। मप्र के गृह विभाग को कई जिलों से सूचना दी जा रही है। इसमें इंदौर के भी तीन लोग शामिल है।

amarnath

Recommended Video

      Amarnath में तीसरे दिन Rescue Operations जारी, लापता लोगों की तलाश जारी | वनइंडिया हिंदी | *News

      अमरनाथ में बदल फटने से बीते शुक्रवार को भारी तबाही बरसी, जिससे यात्रा पर पहुंचे कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता है। भारी बारिश से बाढ़ग्रस्त इलाके में फंसे लोगों को अभी भी निकालने का कार्य जारी है। हादसे की खबर लगने के बाद मध्यप्रदेश में भी उन परिवारों की चिंता बढ़ गई, जिनके परिवार के सदस्य इस बार अमरनाथ यात्रा पर पहुंचे थे। हादसे के बाद हालाँकि सरकार ने वहां फंसे तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाने, सभी जरुरी उपाय किए है। प्रदेश से सैकड़ों यात्री भी वहां फंसे है। इंदौर जिले से अमरनाथ पहुंचे तीन यात्रियों के अब अभी भी लापता होने की खबर है। वह यात्रा के किस पड़ाव पर है, यह भी पता नही चल सका है। जिससे परिजन बेहद चिंतित है।

      yatra

      टोल फ्री नंबर जारी, गृह विभाग सक्रिय
      मध्यप्रदेश सरकार ने भी हादसे के फ़ौरन बाद जम्मू-कश्मीर में प्रशासन से संपर्क साधा और यात्रियों के राहत बचाव की जानकारी ली जा रही है। मप्र से गए यात्रियों के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए है। गृह विभाग के पास प्रदेश के जिन भी हिस्सों से लापता यात्रियों की जानकारी आ रही है। उस पर सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। राज्य सकरार ने भरोसा जताया है कि प्रदेश से गए हुए जिन यात्रियों की अभी तक वापिसी नहीं हुई है, उनका पता किया जा रहा है। जल्द से जल्द उन्हें अपने शहर वापस पहुँचाने के प्रबंध किए जा रहे है। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी स्वयं अमरनाथ में तैनात स्थानीय प्रशासन से अपडेट ले रहे है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+