Jabalpur News: नरेंद्र सलूजा के बाद और कई BJP में होंगे शामिल, जबलपुर में बोले उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव

कांग्रेस से जुड़े हर बड़े मुद्दे पर बेबाकी से विरोधियों को जबाब देने वाले नरेंद्र सलूजा अब भाजपा के हो गए है। एक प्रोग्राम में सीएम शिवराज सिंह ने उन्हें सदस्यता दिलाई, जिसके बाद कांग्रेस खेमे में हड़कंप मचा हुआ हैं। बीजेपी का दामन थामने के मामले में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का कहना है कि इंदौर में सिख समाज को लेकर जो घटनाक्रम हुआ, उसके बाद कमलनाथ से सिख समाज के लोग बेहद खफा हैं। यादव बोले कि कांग्रेस के बडे नेता भाजपा की सोच को अपना रहे हैं।

bjp

एमपी में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा हैं। कभी पूर्व सीएम के करीबी और हर बड़े मुद्दे पर कांग्रेस के बचाव में विरोधियों को जबाब देने वाले नरेन्द्र सलूजा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक मंच से उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद कांग्रेस के गलियारों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। बयानबाजी भी तेज हो गई है। जबलपुर पहुंचे प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव बोले कि उन्हें संतोष है कि कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा की सोच को अपना रहे है। सलूजा के बाद और भी ऐसे नाम हो सकते है जो बीजेपी में शामिल होंगे।

jabalpur

मंत्री यादव ने इंदौर में सिख समाज की घटना का जिक्र भी किया। बोले कि जिस तरह से इस समाज को अपमानित करने का कांग्रेस ने कृत्य किया, उसका परिणाम ही सलूजा का बीजेपी में शामिल होना है। सिख समाज एक लोग कमलनाथ से बेहद खफा है। अब चाहे वह कितने भी जतन कर ले, जनता सबक सिखाने तैयार है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हो रही बयानबाजी पर मोहन यादव ने कहा कि मां नर्मदा उनको सद्बुद्धि दे और ऊंट पटांग बयानों से बाज आए। आपको बता दें कि भाजपा में शामिल हुए नरेंद्र सलूजा कांग्रेस में मीडिया कॉर्डिनेटर रहे। एक बार उन्हें कमलनाथ ने इस पद से हटा दिया था।

ये भी पढ़े-MP में Rahul Gandhi की एंट्री के साथ कांग्रेस को लगा झटका, नरेंद्र सलूजा BJP में शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+