MP में Rahul Gandhi की एंट्री के साथ कांग्रेस को लगा झटका, नरेंद्र सलूजा BJP में शामिल
मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने एंट्री कर ली है, जहां अब भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए बढ़ रही है तो वहीं इस बीच कांग्रेस को बड़ा झटका मध्यप्रदेश में लगा है, जहां कमलनाथ के मीडिया समन्वयक के रूप में काम कर चुके नरेंद्र सिंह सलूजा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में नरेंद्र सिंह सलूजा बीजेपी में शामिल हुए। सलूजा ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला तब किया है, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश में आगे बढ़ रहे हैं।

सीएम शिवराज ने दी शुभकामनाएं
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, चिंतक, बहुत अच्छी सोच रखने वाले, और उनके मौलिक विचार कई बार अद्भुत होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व से और बाकी कारण वे स्वयं बताएंगे से प्रभावित होकर, भारतीय जनता पार्टी के इस परिवार में सम्मिलित हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी एक वैभवशाली, गौरवशाली भारत के लिए मोदी जी के नेतृत्व में काम कर रही है, और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का हिस्सा अब हमारे सलूजा जी हैं, उनके आने से भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी, और बल मिलेगा, और एक ऐसा नेता जो अपने तर्क और तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखते हैं। भारतीय जनता पार्टी के पास होंगे, मैं भारतीय जनता पार्टी परिवार में उनका दिल से स्वागत करता हूं, उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
नरेंद्र सलूजा ने कही ये बात
कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए, नरेंद्र सिंह सलूजा ने कहा कि, मैं भारतीय जनता पार्टी के कुशल नेतृत्व नरेंद्र मोदी जी, शिवराज सिंह चौहान जी, डी शर्मा जी सबका आभारी हूं कि मुझ जैसे अदने से कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी में स्थान दिया। इसी के साथ नरेंद्र सिंह सलूजा ने कहा कि, इंदौर में 8 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व था, कमलनाथ जी ने सबसे पहला पद मुझे देते हुए अपना मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया था, मैं उनके साथ 5 साल से काम कर रहा हूं, मीडिया में उपाध्यक्ष भी हूं, मैं लगातार उनके साथ मिलकर काम कर रहा था, लेकिन जबसे मैं उनके साथ जुड़ा था कई लोगों ने कहा कि, 84 के दंगों में उनका नाम है, लेकिन मैं उन चीजों को खारिज करता था, मुझे लगता था कि यह राजनीतिक द्वेष के कारण कुछ लोग ऐसा कहते हैं, लेकिन 8 नवंबर को जब गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर कमलनाथ के साथ खालसा स्टेडियम गया, वहां जब देश के प्रसिद्ध कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कानपुरी ने जो शब्द कहे, वह एक-एक शब्द मेरे कानों में गूंज रहे हैं, उस दिन के बाद से मैं सो नहीं पाया, जब उन्होंने कहा कि, एक ऐसे नेता का सम्मान हो रहा है, जिसने 84 के दंगों में टायर डाल कर लोगों को जलाया उस भीड़ का नेतृत्व किया, जो हमारे पिता हैं, गुरु तेग बहादुर जिनका शहीदी स्थल दिल्ली में है उस गुरुद्वारा हमले में वह दोषी हैं। यह बुजदिल कौम है, यह मरी हुई कौम है, कैसे आप लोगों ने ऐसे नेता का सम्मान होने दिया। वह जो शब्द हैं, उनके शब्दों ने मेरी आत्मा को झकझोर दिया।












Click it and Unblock the Notifications