LoC पर मेजर समेत, तीन जवान शहीद, पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन
राजौरीः पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर शनिवार को जम्मू-कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान सेना ने LoC पर उस वक्त फायरिंग की जब केरी सेक्टर में सेना के जवान पट्रोलिंग कर रहे थे। उसी वक्त पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई और इस गोलीबारी में भारतीय सेना के एक अफसर और तीन जवान शहीद हो गए।

पाकिस्तान की ओर से की गई नापाक हरकत
पाकिस्तान की ओर से की गई इस गोलीबारी में एक अन्य जवान भी शहीद हुआ, जिसे उधमपुर स्थित सेना के अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया। इस पूरे मामले पर सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान की ओर से ऐसी हरकत की गई हो, इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से ऐसा किया जा चुका है।

40 मिनट तक चली फायरिंग
सूत्रों से पता चला है कि इससे पहले पूर्व नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गुरुवार शाम को करीब 40 मिनट तक भारी गोलाबारी की गई थी। शुक्रवार को भी पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की खबरें आई थी।

साल 2017 में 780 बार एलओसी पर फायरिंग का उल्लंघन किया है
अगर इस साल की बात की जाए तो पाकिस्तान की ओर साल 2017 में 780 बार एलओसी पर फायरिंग का उल्लंघन किया गया है। अगर आंकड़ों की बात की जाए तो साल 2008 में 90 जवान शहीद हुए थे, वहीं 2009 में 78 जवान, 2010 में 67 और साल 2011 में 30 जवान शहीद हुए। 2012 में 17 जवान शहीद हुए, 2013 में ये आकड़ा 61 था तो 2014 में 51 और 2015 में 41 रहा।












Click it and Unblock the Notifications