क्या मर चुका है दाऊद इब्राहिम का करीबी छोटा शकील! ऑडियो टेप आया सामने

नई दिल्लीः क्या छोटा शकील मर चुका है! इस तरह की खबरें मीडिया में आ रही हैं। एक मीडिया ग्रुप के हाथ एक ऑडियो क्लिप लगा है, जिसमें शकील गैंग के कुछ गुर्गों की बातचीत दर्ज है। हालांकि मीडिया ग्रुप ने इस ऑडियो क्लिप की प्रमाणिकता नहीं की है। राष्ट्रीय सुरक्षा सचिव दिल्ली और मुंबई पुलिस ने कहा है कि वो इस खबर की ना ही पुष्टि कर सकते हैं और ना ही इनकार कर सकते हैं।

खबर की नहीं हुई है पुष्टि

खबर की नहीं हुई है पुष्टि

सूत्रों का कहना है कि अंडर वर्ल्ड डॉन शकील (57) की 6 जनवरी को इस्लामाबाद में मौत हो गई थी। डॉन की मौत के बारे में दो बातें कही जा रही हैं। पहली तो उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई है। हार्ट अटैक से मौत के बारे में कहा जा रहा है कि डॉन को हार्ट अटैक आने के बाद उनके साथी उसे रावलपिंडी (पाकिस्तान) के अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया।

ISI पर है हत्या का शक- सूत्र

ISI पर है हत्या का शक- सूत्र

वहीं दूसरे सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने शकील को मार दिया, क्योंकि उसे संभाल पाना पाकिस्तान के लिए मुश्किल हो रहा था। कहा जा रहा है कि मौत के बाद उसके मृतक शरीर को दो दिन रखा गया और फिर C-130 हवाई जहाज से कराची लगा गया और यहीं दफना दिया गया।

शकील ने की हैं दो शादियां

शकील ने की हैं दो शादियां

बताया जा रहा है कि डॉन की दूसरी पत्नी आयशा और उसके घर के दूसरे सदस्य पाकिस्तान के लाहौर शहर में आईएसआई की सुरक्षित माने जाने वाले ठकाने पर रहने लगे। शकील ने दो शादियां की थी, उसका एक बेटा और दो बेटियां है।

मौत से लगा दाऊद को सदमा

मौत से लगा दाऊद को सदमा

सूत्रों का कहना है कि शकील की मौत से दाऊद इब्राहिम को सदमा लगा, दाऊद डिप्रेशन में चला गया। इसके बाद दाऊद को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। कहा जाता है कि शकील-दाऊद का सबसे भरोसेमंद आदमी था। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दाऊद और शकील के अलग होने की भी बातें सामने आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+