VIDEO: देखिए इन बुलेट राजा को, हंसे बिना नहीं रहेंगे और सबक भी सीखेंगे
नई दिल्लीः आईपीएस अधिकारी डी रूपा अपने काम की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। वो जनता के हितों का बात करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर पर एक वीडिया पोस्ट किया है, इस वीडियो में वो लोगों को अपने वाहनों को सुरक्षित जगह पर पार्क करने के बारे में बता रही हैं।


पार्किंग से गिर जाता है शख्स
आईपीएस डी रूपा द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक बाइक सवार व्यक्ति को देखा जा सकता है। ये व्यक्ति एक शॉप के सामने अपनी बुलेट पार्क करने की कोशिश करते है और गिर जाता है। शख्स को गिरता देख कई लोग मदद के लिए आते हैं।

शशिकला की खोल दी थी पोल
बता दें, आईपीएस अधिकारी डी रूपा का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने जेल में शशिकला को मिल रहे वीआईपी ट्रीटमेंट की पोल खोली थी। साथ उन्होंने डीजीपी के सत्यनारायण राव पर काम में बाधा डालने का भी आरोप भी लगाया था।
संभाल रही हैं ट्रैफिक की जिम्मेदारी
आईपीएस के इस आरोप के बाद उनका तबादला कर दिया गया और अब उन्हें ट्रैफिक विभाग में भेज दिया गया। ट्रैफिक विभाग में आने के बाद ट्रैफिक की जिम्मेदार संभाल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications