Zohran Mamdani News: ट्रंप ने जिसे कहा था 'पागल वामपंथी' वही जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर, रचा इतिहास
Zohran Mamdani Mayor Election Result: भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क का मेयर इलेक्शन जीत लिया है। 34 साल के ममदानी भारतीय फिल्ममेकर मीरा नायर और युगांडा के लेखक महमूद ममदानी के बेटे हैं। उन्हें 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले और उनकी जीत को अमेरिका में ट्रंप की प्रवासियों के लिए सख्त नीतियों की हार के तौर पर देखा जा रहा है। इस युवा डेमोक्रेट उम्मीदवार को हराने के लिए खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने जनता से अपील की थी।
जोहरान ममदानी ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन पार्टी के कर्टिस स्लिवा को हराया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रचार अभियान के दौरान ममदानी के लिए बेहद तल्ख भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें पागल वामपंथी कहा था। इतना ही नहीं ट्रंप ने यह भी कहा था कि न्यूयॉर्क मेयर का चुनाव हारने के बाद उन्हें न्यूयॉर्क शहर से बाहर फिंकवा देंगे।

Zohran Mamdani ने याद किया नेहरू को
इस ऐतिहासिक जीत के बाद जोहरान ममदानी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद किया। उन्होंने जीत के बाद जनता के नाम जारी संदेश में कहा, 'आज जब मैं आपके सामने खड़ा हूं, तो मुझे जवाहरलाल नेहरू के शब्द याद आते है कि इतिहास में कभी-कभी ऐसे क्षण आतें है जब हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ाते हैं। वही लम्हा होता है जब एक युग समाप्त होता है और जब लंबे समय तक एक दबे राष्ट्र के जनसमूह की आत्मा अपनी अभिव्यक्ति पाती है।'
अपने संबोधन में आगे उन्होंने कहा कि आज रात, हमने पुराने से नए की ओर वह कदम बढ़ा दिया है। अब हम स्पष्टता और दृढ़ विश्वास के साथ यह कहेंगे कि यह नया युग हम सबके लिए क्या लेकर आएगा और किसके लिए आएगा। अब वह युग आ गया है जब न्यूयॉर्क के लोग अपने नेताओं से साहस की उम्मीद कर पाएंगे। अब हम साहस के साथ यह तय कर सकते हैं कि हम सचमुच में क्या पाना चाहते हैं। हम यह बहाने नहीं दे सकते हैं कि हम क्या करने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
यह भी पढ़ें: Zohran Mamdani's Wife: बेहद खूबसूरत हैं जोहरान ममदानी की पत्नी 'रमा दुवाजी’, मिला NY की फर्स्ट लेडी का टैग!
Zohran Mamdani ने एक जीत के साथ रचा इतिहास
- जोहरान ममदानी ने इस एक जीत के साथ इतिहास रच दिया है। वह 100 साल में न्यूयॉर्क के सबसे युवा मेयर बन गए हैं।
- जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बन गए हैं और वह अमेरिका की राजनीति के उदार लेफ्ट चेहरों में से एक माने जाते हैं।
- ममदानी की मां हिंदू और पिता मुस्लिम हैं, जबकि वह खुद को एथीस्ट मानते हैं और सभी धर्मों का सम्मान करने की बात कहते हैं।
- ममदानी को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं और उनकी जीत ने साबित कर दिया है कि राष्ट्रपति ट्रंप के तीखे चुनाव प्रचार के बावजूद वह युवा, प्रवासी, एफ्रो-अमेरिकन समेत सभी वर्गों का समर्थन जुटाने में कामयाब रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Zohran Mamdani की जीत पर अमेरिका में इस्लामोफोबिया, ट्रंप समर्थकों ने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को पहनाया बुर्का
-
Iran Vs America: विदेश मंत्री जयशंकर पर क्यों भड़कीं पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी, ईरान युद्ध के बीच बवाल -
Iran War: ₹21 लाख करोड़ का झटका! ईरान जंग से हिली भारत की अर्थव्यवस्था, एक्सपर्ट बोले- अमेरिका ने कराया सबकुछ -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर?












Click it and Unblock the Notifications