जिम्बाब्वे: राष्ट्रपति मुगाबे का खेल खत्म करने जनता उतरेगी सड़कों पर, सेना ने सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टिमेटम
हरारे। जिम्बाब्वे में सियासी उठापठक लगातार तेज हो रही है। सेना के बाद जिम्बाब्वे के लोग भी राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे के विरोध में खड़े हो गए हैं। राष्ट्रपति मुगाबे को पद से बर्खास्त करने के लिए शनिवार को जिम्बाब्वे में हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरने का ऐलान किया है। जिम्बाब्वे पुलिस ने लोगों को राष्ट्रपति के खिलाफ रैली करने की अनुमति भी दे दी है।

जिम्बाब्वे की जनता अपने 93 वर्षीय राष्ट्रपति को पद छोड़ने के लिए दबाव डालेंगी और इसमें सेना का भी समर्थन मिलेगा। सेना द्वारा तख्तापलट करने और राष्ट्रपति को हिरासत में लेने के बाद जिम्बाब्वे में पहली बार जनता की भी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो इससे अब स्पष्ट हो गया है कि सेना को पहले से ही पता था कि उन्हें जनता का समर्थन मिलेगा।
इससे पहले शुक्रवार को जिम्बाब्वे के जनरल ने राष्ट्रपति मुगाबे के साथ मिटिंग कर उनसे पद छोड़ने के लिए कहा गया था। जिसके बाद मुगाबे ने जनरल से टाइम मांगते हुए अपने इस्तीफे से इनकार कर दिया था। सूत्रों की मानें तो सेना अगले 48 घंटों में रॉबर्ट मुगाबे जबरदस्ती पद से बर्खास्त कर सकती है।
जिम्बाब्वे में करीब 4 दशक से राष्ट्रपति पद पर काबिज रॉबर्ट मुगाबे के पास सत्ता छोड़ने के अलावा कुछ खास रास्ते दिखाई नहीं दे रहे हैं, क्योंकि उनके अधिकतर नजदीकी अधिकारियों और नेताओं को भी सेना ने नजरबंद कर दिया है।
बता दें कि शनिवार को मुगाबे के खिलाफ इस मार्च में जिम्बाब्वे की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस मार्च में सेवानिवृत्त सैनिक और ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले कई फ्रीडम फाइटर मुगाबे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। मार्च से पहले शुक्रवार शाम को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जिम्बाब्वे के अनुभवी नेता और नेशनल लिबरेशन वॉर वेटरन्स एसोसिएशन के चेयरमैन क्रिस मुट्सवंग्वा ने कहा कि राष्ट्रपति को अब और सत्ता में रहने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल हमें मुगाबे और उनके सहयोगियों का खेल खत्म करना ही होगा।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications