राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- पुतिन से सीधी बातचीत युद्ध रोकने का 'एकमात्र रास्ता'

कीव. 03 मार्च: यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की वार्ता हो रही है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने तंज भी कसा है। उन्होंने ने पुतिन की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ हाल में हुई मुलाकात की तस्वीरों की ओर इशारा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा, ''मेरे साथ बैठकर वार्ता कीजिये। 30 मीटर दूर बैठकर नहीं।

Zelenskyy says Direct talks with Putin only way to stop the war

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने गुरुवार को पश्चिम से यूक्रेन को सैन्य सहायता बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि अन्यथा रूस यूरोप के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ेगा। ज़ेलेंस्की ने कहा कि, यदि आपके पास आसमान बंद करने की शक्ति नहीं है, तो मुझे विमान दें!" ज़ेलेंस्की ने कहा कि, अगर हम नहीं रहे, तो भगवान न करे, अगला नंबर लातविया, लिथुआनिया, एस्टोनिया का होगा।

उन्होंने रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन के साथ सीधी बातचीत का आह्वान करते हुए कहा कि यह "इस युद्ध को रोकने का एकमात्र तरीका है। जेलेंस्की ने कहा, ''मैं काटता नहीं हूं। आप किस बात से भयभीत हैं? जेलेंस्की ने कहा कि बातचीत करना समझदारी है। बातचीत जंग से बेहतर है। हम रूस पर हमला नहीं कर रहे हैं और हम उस पर हमला करने की योजना नहीं बना रहे हैं। आप हमसे क्या चाहते हैं? हमारी जमीन छोड़ दो। यूक्रेनी नेता ने कहा कि, मेरे साथ बैठकर वार्ता कीजिये। 30 मीटर दूर बैठकर नहीं।

उधर दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के कार्यालय ने कहा कि यूक्रेन में जंग को लेकर रूस के अधिकारियों के साथ वार्ता का दूसरा दौर शुरू हो चुका है। आठवें दिन जारी युद्ध के बीच रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बातचीत पोलैंड-बेलारूस बॉर्डर पर शुरू हो गई है। रूसी एजेंसी तास के हवाले से बताया है कि रूसी पक्ष के वार्ताकारों और यूक्रेनियन प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए हेलीकॉप्टर से बेलारूस में पहुंचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+