राष्ट्रपति ने दया अधिकार का किया उपयोग, 974 कैदियों को दिया क्षमादान
कैदियों को क्षमादान देने के मामले में जाम्बिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जाम्बिया के राष्ट्रपति 'माइकल साटा' ने देश की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ पर 975 कैदियों को क्षमा दान दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार गृह मंत्री नगोसा सिंब्याकुला ने एक बयान में कहा- 'यह जाम्बिया के संविधान के अनुच्छेद 59 के तहत राष्ट्रपति को मिली 'दया की शक्तियों' के तहत किया गया। जाम्बियों की जेलों में बंद तमाम कैदियों को पिछले साल भी दया शक्ति के तहत रिहाई दी गई।

जानकारी के अनुसार जाम्बिया में कैदियों को क्षमादान दिए जाने के मामले में यह दूसरा बड़ी संख्या है। इससे पहले साल 2012 में 2,318 कैदियों को क्षमादान दिया गया था। इतना ही नहीं जाम्बिया की जेलों का भी नक्शा पूरी तरह से बदलने वाला है। मंत्री ने कहा कि जाम्बिया के कारागारों की स्थिति हमेशा से उनके प्रशासन के लिए चिंता का विषय रही है। कैदियों को क्षमादान देना सत्तारूढ़ पार्टी के घोषणापत्र का हिस्सा है, जिसमें जेलों को सुधार गृहों में बदलने की बात कही गई थी।
जाम्बिया पहले ब्रिटेन का उपनिवेश था, जिसे 24 अक्टूबर 1964 में स्वतंत्रता मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications