'...ऐसी लड़कियों को बेटी नहीं कह सकते', जाकिर नाइक ने मंच पर सरेआम किया कुछ ऐसा, चौतरफा हो रही है थू-थू
Zakir Naik: विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक ने पाकिस्तान में भरे मंच पर 'अनाथ लड़कियों' को लेकर कुछ ऐसा किया है, जिससे सोशल मीडिया पर उसकी आलोचना हो रही है। जाकिर नाइक अनाथ बच्चियों को मंच पर देखकर भड़क गया और अचानक स्टेज छोड़ कर चला गया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
असल में बुधवार (02 अक्टूबर) को जाकिर नाइक ने अनाथ लड़कियों की मदद करने वाली संस्था 'पाकिस्तान स्वीट होम फाउंडेशन' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच छोड़कर विवाद खड़ा कर दिया। जाकिर नाइक को अनाथ लड़कियों को पुरस्कार देने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन जब मेजबान ने उन्हें सम्मानित करने के लिए बुलाया तो वह कार्यक्रम स्थल से बाहर चले गए।

ये भी पढ़ें- भारत का भगोड़ा इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक पहुंचा पाकिस्तान, शहबाज सरकार ने भेजा था न्योता, जानिए मकसद
जाकिर नाइक बोले- अनाथ लड़कियों को 'बेटी' नहीं कहा जा सकता है
जाकिर नाइक इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। अनाथ बच्चियों को देखकर मंच छोड़ने से पहले जाकिर नाई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बातचीत की थी। उन्होंने शहबाज शरीफ के इस्लामिक ज्ञान की तारीफ की थी। लेकिन जैसे ही कार्यक्रम में अनाथ बच्चियों को अवॉर्ड देने के लिए बुलाया गया, जाकिर नाइक भड़क गए, वह स्टेज छोड़कर ही चला गए।
यह घटना तब हुई जब कार्यक्रम में संचालक ने अनाथ लड़कियों को "बेटी'' कहकर संबोधित किया। जाकिर नाइक ने कहा कि अनाथ लड़कियों को "बेटियां" कहना अनुचित है।
जाकिर नाइक ने कहा, "आप उन्हें (अनाथ लड़कियां) छू नहीं सकते या उन्हें अपनी बेटियां नहीं कह सकते।'' जाकिर नाइक ने कहा कि अनाथ लड़कियों को "गैर-महरम" माना जाता है। इस्लामी शब्दावली में, "गैर-महरम" का अर्थ ऐसे व्यक्तियों से है जो निकट संबंधी नहीं हैं और इसलिए विवाह के योग्य हैं।
पाकिस्तानी अखबार द ट्रिब्यून रिपोर्ट के मुताबिक जाकिर नाइक इस्लामाबाद, कराची और लाहौर सहित प्रमुख पाकिस्तानी शहरों में सार्वजनिक भाषण देने वाला है।
ये भी पढ़ें- Imran Khan News: इमरान खान पर पाक सरकार अब किस मामले पर दर्ज किया मुकदमा? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
जाकिर नाइक के बयान पर सोशल मीडिया पर भड़के लोग?
एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) यूजर @ImtiazMadmood ने कहा, ''पाकिस्तान में जाकिर नाइक एक अनाथालय में था। जब छोटी अनाथ लड़कियों को अवॉर्ड लेने के लिए मंच पर बुलाया गया, तो वह सम्मान दिए बिना ही मंच से चला गया। उसका तर्क है कि ये छोटी लड़कियां विवाह योग्य उम्र की हैं, इसलिए मुस्लिम पुरुषों को उनसे संबंध नहीं रखना चाहिए। इन्होंने 6 साल की लड़की से शादी की है। इसलिए ये छोटी लड़कियां विवाह योग्य उम्र की हैं।''
सोशल मीडिया यूजर @MrSinha_ ने कहा, ''पाकिस्तान इस्लामवादी जाकिर नाइक ने मंच पर कुछ अनाथ लड़कियों को देखकर मंच छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यह हराम है। उन्होंने उद्घोषक को उन लड़कियों को 'बेटियाँ' कहकर संबोधित करने के लिए भी डांटा, क्योंकि यह इस्लामी सिद्धांतों के खिलाफ है। वह भारतीय मुसलमानों के कट्टरपंथीकरण के पीछे सबसे बड़े कारणों में से एक है।''












Click it and Unblock the Notifications