भारत का भगोड़ा इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक पहुंचा पाकिस्तान, शहबाज सरकार ने भेजा था न्योता, जानिए मकसद
Zakir Naik Pakistan: भारत का भगोड़ा कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक कराची और लाहौर समेत कई बड़े शहरों में मजहबी उपदेश देने के लिए सोमवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंच गया है। वह 28 अक्टूबर को इस्लामाबाद में उपदेश देने के साथ अपनी यात्रा खत्म करेगा।
रिपोर्टों के मुताबिक, वह पाकिस्तान के कई शहरों में शुक्रवार की प्रार्थना सभाओं का नेतृत्व और संबोधन करेगा। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के युवा कार्यक्रम के चेयरमैन राणा मशहूद, धार्मिक मामलों के संसदीय सचिव शमशेर अली मजारी, धार्मिक मामलों के मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सैयद डॉ. अत्ता-उर-रहमान और अन्य लोगों ने न्यू इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उसका स्वागत किया।

नाइक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से अपनी यात्रा की घोषणा की थी और पाकिस्तान में दिए जाने वाले सार्वजनिक व्याख्यानों की जानकारियों को शेयर किया था। वह 5 अक्टूबर को अपना दौरा कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में कार्यक्रमों के साथ खत्म करेगा।
इससे पहले सोमवार को जाकिर नाइक ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उसने बताया था, कि उसने अपने सार्वजनिक भाषणों की संख्या क्यों कम कर दी है।
उसने बताया था, कि "अगर आप गिनती करें तो सार्वजनिक भाषणों में भाग लेने वाले लोगों की संख्या हर साल बढ़ी है। मैं एक शहर में जाता था और पांच दिन, शायद 15 दिन या दो हफ्ते तक प्रेजेंटेशन देता था और 20 दिन तक भाषण देता था, लेकिन आजकल मैं एक देश में जाता हूं और सिर्फ हफ्ते के अंत में ही भाषण देता हूं। हालांकि, उन दो सत्रों में कुल उपस्थिति 10 भाषणों की तुलना में कहीं ज़्यादा है। यह सिर्फ एक स्पष्टीकरण है, हालांकि यह एकमात्र स्पष्टीकरण नहीं है।"
उसने आगे कहा, कि "हम इसे मीडिया पर भी रिकॉर्ड करते हैं और जब यह सोशल मीडिया पर जाता है, तो सोशल मीडिया के लोग बड़ी संख्या में इसे देखते हैं, सोशल मीडिया पर और सैटेलाइट चैनल पर। इसलिए जब हमने 2006 में सैटेलाइट चैनल शुरू किया, तो हमारा मुख्य ध्यान यह देखना था, कि सैटेलाइट चैनलों पर कार्यक्रम अच्छे हों। इसलिए मेरी बातें कम हुईं, लेकिन पहुंच ज्यादा हो गई है।"
आपको बता दें, कि अपने विभाजनकारी भाषणों और चरमपंथी विचारधारा के कुख्यात जाकिर नाइक के खिलाफ भारत में कई केस चल रहे हैं और वो फरार हो चुका है। उसके खिलाफ नफरत फैलाने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप शामिल हैं। 2016 में, वह मलेशिया भाग गया था और तब से भगोड़ा बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications