YouTuber ने 11 साल के पाकिस्तानी लड़के से भारत के बारे में पूछा, मिला हैरान कर देने वाला जवाब

YouTuber Karl Rock New Video: जब भी हम पाकिस्तान का नाम सुनते हैं, हमारे जेहन में आतंकवाद की एक तस्वीर उभर कर सामने आती है। इसी तरह का माहौल पाकिस्तान में भी है, वहां के ज्यादातर लोग भी भारत को सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं। हाल ही में YouTuber कार्ल रॉक (Karl Rock) पाकिस्तान पहुंचे और वहां पर अपना वीडियो ब्लॉग बनाया। इस दौरान उन्हें एक बच्चा मिला, जिसकी बातें सुनकर वो हैरान रह गए।

रॉक को खिलाया खाना

रॉक को खिलाया खाना

कार्ल रॉक इस वक्त दक्षिण-पूर्व एशिया की यात्रा पर पाकिस्तान में हैं। इस दौरान लाहौर में वो सड़क किनारे स्थित एक दुकान पर पहुंचे, यहां 11 साल का बच्चा अपने पिता के साथ खाना खा रहा था। लड़के ने अपना नाम जकियास (जैक) बताया। लड़के ने यूट्यूब पर रॉक के कई वीडियो देखे थे, ऐसे में वो तुरंत उन्हें पहचान गया। इसके बाद उन्हें अपने साथ खाने के लिए बोला और खास तरह का हरीसा और नॉन मंगवाई।

भारत को लेकर कही ये बात

खाने के दौरान रॉक ने लड़के से भारत का जिक्र किया। जैक को लग रहा था कि पाकिस्तान में होने के नाते उन्हें भारत विरोधी जवाब मिलेगा, लेकिन मामला उल्टा निकल गया। जैक ने कहा कि अच्छे और बुरे लोग हर जगह होते हैं, ऐसे में हम किसी के बारे में बुरी राय नहीं बना सकते। मेरे बहुत से दोस्त भारत में रहते हैं। वहीं जब रॉक ने पूछा कि क्या तुम कभी भारत जाना चाहोगे, तो जैक ने तुरंत जवाब दिया हां जरूर, मेरे पिता दो बार वहां गए हैं। आखिरी बार वो दिल्ली और अमृतसर गए थे।

पाकिस्तान आने की अपील

पाकिस्तान आने की अपील

बातचीत के दौरान रॉक ने बताया कि वो पाकिस्तान में कई ऐसे लोगों से मिले, जो भारत से आए थे। चाहे वो घूमने, या फिर मीटिंग या परिवार से मिलने, लेकिन उन्हें भारत में पाकिस्तानी लोग कम मिले। रॉक और जैक ने भारत के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप यहां आइए और पाकिस्तान को देखिए। वैसे रॉक को भारत से काफी प्यार है। 2013 में वो यहां आए थे और एक भारतीय महिला से उन्होंने शादी कर ली। अब वो ज्यादातर दिल्ली में ही रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+