युवक चार्जिंग के दौरान स्मार्टफोन पर गेम खेल रहा था और 2 दिन बाद कमरे में मिली उसकी लाश!
नई दिल्ली। थाईलैंड में एक मोबाइल गेमिंग का लती युवक अपने अपार्टमेंट के भीतर मृत पाया गया। ऐसे संकेत मिले हैं कि एक ही समय में फोन की चार्जिंग और फोन पर गेम खेलने के चलते करंट लगने से युवक की मौत हुई है। मृत युवक की पहचान टीननाकॉर्न रत्नापफन के रूप में हुई है, जो एक डिलीवरी कंपनी में कर्मचारी है।

घटना के समय मृतक 32 वर्षीय रत्नापफ़न उत्तरी थाईलैंड के नान में अपने किराए के कमरे में था और मौत से पूर्व उसने अपने स्मार्टफोन को एक एक्सटेंशन केबल में प्लग किया हुआ था। मामले का खुलासा तब हुआ जब दो दिनों तक काम पर युवक के नहीं पहुंचने पर उसके चिंतित दोस्त पिछले शुक्रवार को जांच करने उसके घर गए, जहां उन्होंने उसकी लाश को एक खिड़की के नीचे बिछे गद्दे पर पड़ी मिली।

हालांकि उसकी मौत से अंजान जब उसके दोस्तों ने उसे जगाने की कोशिश की तो उसकी शरीर में कोई हलचल नहीं दिखा। घबड़ाकर उसके दोस्तों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। जांच अधिकारियों का मानना है कि युवक की मौत दो दिन पहले हो गई थी। उन्हें संदेह है कि युवक की मौत बिजली के झटके हुई है, क्योंकि उसके दोनों हाथों में सूजन के घाव मिले थे। घाव और सूजन वाले स्थान संभवतः युवकके फोन और चार्जर केबल को छू रहे थे।

दोस्तों के बयान के मुताबिक युवक को गेमिंग की बुरी लत थी
मृतक के दोस्तों में शामिल 29 वर्षीय क्रिएटिपोंग रियानखम और 26 वर्षीय वुथिपॉन्ग पेनहर्न ने कहा कि मृत युवक का कोई दुश्मन नहीं था। हालांकि उसे गेमिंग की बुरी लत थी वह अपना ज्यादातर खाली समय अपने फोन गेम पर खेलकर बिताता था।

पिछले दो दिनों से नौकरी से अनुपस्थित चल रहा था मृतक
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मृतक के काम से अनुपस्थित चलने के कारण चिंतित हो गए, क्योंकि यह एक असामान्य घटना थी। उन्होंने मृत युवक को लेकर कभी किसी तनाव या समस्याओं का उल्लेख नहीं किया। सिवाय इसके कि वह हमेशा अपना खाली समय अपने फोन पर ऑनलाइन गेमिंग में बिताता था।

प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत को एक दुर्घटना के रूप में चिह्नित किया है
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उनकी प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत को एक दुर्घटना के रूप में चिह्नित किया है। पुलिस लेफ्टिनेंट कर्नल समरन वोंगचिया ने कहा कि उनकी शुरुआती जांच से पता चला है कि मौका-ए-वारदात पर ऐसी कोई भी चीज नहीं मिली, जिससे मामला संदिग्ध लगे।

माना जा रहा हैं कि युवक की मौत का कारण बिजली के झटका था
इसलिए माना जा रहा हैं कि युवक की मौत का कारण बिजली के झटका था, जो उसके दोस्तों और परिवार की गवाही से मेल खाते है कि युवक मोबाइल पर गेम खेलने में बहुत समय बिताता था।












Click it and Unblock the Notifications